
न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी
रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :
★फ़िल्म के निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने उपस्थित पत्रकारों को बताया कि आज की युवापीढ़ी चम्पारण सत्याग्रह को न के बराबर जानती है। उन्हें यह मालूम नही है कि उनके पूर्वजों ने कितनी कुर्बानियां दी है। भारतीय स्वतंत्राता संग्राम के इतिहास में पहले असहयोग आंदोलन के रूप “चम्पारण सत्याग्रह’’ का नाम स्वर्णाक्षरों में उल्लेखित है। आज की युवा पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने हेतु युवराज मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट द्वारा ’’चम्पारण सत्याग्रह’’ नाम से भव्य फीचर फिल्म एवं वेब सीरीज बनायी जा रही है, जिसमें भोजपुरी एवं हिन्दी फिल्मों के मशहूर कलाकार अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म की शुरुआत ही दर्शकों को झकझोर कर रख देगी और पूरी फ़िल्म सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएगी।★
आगामी 7 अप्रैल को युवराज मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट द्वारा बन रही फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह की शूटिंग में भाग लेने भोजपुरी एवं हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता सोनू पाण्डेय, संजू सोलंकी और डॉ. फ़िरोज़ सिदिक़्क़ी मोतिहारी आएँगे। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं फ़िल्म के सिनेमाटोग्राफर अशोक माही एवं कला निर्देशक राजकुमार उपाध्याय टीम के साथ पिछले माह से ही फ़िल्म की शूटिंग को मूर्तरूप देने के लिए मोतिहारी में मौजूद हैं।
युवराज मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट द्वारा ’’चम्पारण सत्याग्रह’’ नाम से भव्य फीचर फिल्म एवं वेब सीरीज बनायी जा रही है, जिसकी परिकल्पना, कथानक, स्क्रिप्ट, संवाद, अभिनय एवं निर्देशन डा. राजेश अस्थाना का है। किसानों के संकल्पों, संघर्षों और सपनों को प्रस्तुत करती फ़िल्म के निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने उपस्थित पत्रकारों को बताया कि आज की युवापीढ़ी चम्पारण सत्याग्रह को न के बराबर जानती है। उन्हें यह मालूम नही है कि उनके पूर्वजों ने कितनी कुर्बानियां दी है। भारतीय स्वतंत्राता संग्राम के इतिहास में पहले असहयोग आंदोलन के रूप “चम्पारण सत्याग्रह’’ का नाम स्वर्णाक्षरों में उल्लेखित है। आज की युवा पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने हेतु युवराज मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट द्वारा ’’चम्पारण सत्याग्रह’’ नाम से भव्य फीचर फिल्म एवं वेब सीरीज बनायी जा रही है, जिसमें भोजपुरी एवं हिन्दी फिल्मों के मशहूर कलाकार अभिनय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म की शुरुआत ही दर्शकों को झकझोर कर रख देगी और पूरी फ़िल्म सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएगी।
युवराज मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट द्वारा कॉरपोरेट रूप में बन रही यह फ़िल्म एवं वेब सीरीज सुप्रसिद्ध गाँधीवादी ब्रजकिशोर सिंह लिखित पुस्तक “चम्पारण में बापू” से संदर्भित है। युवा फ़िल्मकार ई. युवराज द्वारा निर्मित “चम्पारण सत्याग्रह” की परिकल्पना, कथानक, स्क्रिप्ट, संवाद, अभिनय एवं निर्देशन का जिम्मा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बिहार के चर्चित फिल्मकार डा. राजेश अस्थाना ने संभाला है। फ़िल्म में कई आईएएस और बीपीएस के अधिकारियों के साथ दर्जनों पत्रकारों ने अभिनय करने हेतु स्वीकृति प्रदान की है। तकनीकी कारणों से पदाधिकारियों का नाम उजागर नही किया जा रहा है।
वहीं मुख्य कलाकारों में अधिकारियों के अलावा चम्पारण के वरीय कलाकार डा. राजेश अस्थाना, सोनू पाण्डेय, संजू सोलंकी, शाहिद राज, अतुल श्रीवास्तव, मुन्ना कुमार, रवीश मिश्र, सुमन मिश्रा, आलिशा सिन्हा, मंजू गुप्ता, प्रियंका, कलावती, बबीता श्रीवास्तव, सचिन पाण्डेय, ब्रजकिशोर सिंह, विनोद तिवारी, अरशद, पिंकू श्रीवास्तव, म.शाहनवाज, अभिनय कर रहे हैं। फ़िल्म में स्थानीय कलाकारों में सुरेंद्र पाण्डेय, पप्पु यादव, रामेश्वर प्रसाद, अनिल तिवारी, अमरेंद्र सिंह, राकेश ओझा, मुन्ना गिरी, देशबंधु तिवारी, रामबाबू तिवारी, रूपेश पाण्डेय, प्रभात रंजन, विजय सिंह, कपिलदेव पटेल, विजयकांत मणि त्रिपाठी, राकेश कुमार समेत दर्जनों कलाकार अभिनय का जलवा बिखेरेंगे।
फ़िल्म के गीतकार चम्पारण के ही गीतों के राजकुमार की उपाधि से विभूषित पंडित अश्विनी कुमार आँसू एवं डा. राजेश अस्थाना हैं तो संगीतकार स्नेहाशीष शिबू देब हैं। फ़िल्म में छायांकन अशोक माही, स्थिर छाया रिंकू गिरी का है तो संपादन बिहार के चर्चित फ़िल्म संपादक प्रेम आकाश एवं साउंड डिजाइन प्रेम कुमार मुम्बई के हैं। फ़िल्म में रूप सज्जा माइकल के हैं तो कला निर्देशन ऐतिहासिक सेट बनाने में माहिर राजकुमार उपाध्याय और टीम के हैं।