
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार.जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें.ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी,हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★
पृथ्वी दिवस के अवसर पर रोइंग क्लब के प्रांगण में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने वृक्षारोपण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इनके अलावा वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला वन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन आदि पदाधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया।
जिलाधिकारी श्री शीर्षत ने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ के महत्व को बताया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नए वृक्षों का देख-रेख सही ढंग से किया जाए। बांस से बांधकर लगाए गए वृक्ष को सीधा रखा जाए ताकि वृक्ष सुरक्षित रह सके। नियमित रूप से पानी दिया जाय ताकि वृक्ष लग सके।
उसके बाद जिलाधिकारी ने रोइंग क्लब के विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने शौचालय एवं अन्य सुविधाओं का मुआयना किया उन्होंने शौचालय मे मोटर का कनेक्शन देने हेतु वहां उपस्थित कार्यपालक अभियंता को निदेश दिए।
उन्होंने कहा कि रोइंग क्लब को टूरिस्ट प्लेस के रूप मे विकसित किया जाएगा। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को 2 दिनों के अंदर स्वीमिंग पुल, लान, का प्रस्ताव /ईस्टीमेट देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उसके बाद जिलाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर का निरीक्षण किया तथा वहां पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों से यहां पर चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहां पर सैंपल जांच, टीकाकरण के वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन एवं स्वास्थ विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।