
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :
बिहार में कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव सह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय राज की एम्स में मौत। विजय को कोरोना पॉजिटिव जाने के बाद पटना एम्स में कराया गया था भर्ती।
PMCH में 7, NMCH में 4 की मौत; पंचायती राज के निदेशक की भी गई जान, बेगूसराय में दो जज, पूर्णिया विवि के 8 कर्मी संक्रमित
बिहार में एक बार फिर फैल रहा कोरोना संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। मंगलवार की शाम 4 बजे तक पटना के 2 बड़े अस्पतालों में 11 संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें PMCH में 7 और NMCH में 4 लोगों की जान गई। NMCH में मरने वाले 3 लोग बुजुर्ग थे। इनमें नवादा के 78 और सीवान के 70 साल के वृद्ध तथा नालंदा की 75 साल की वृद्धा शामिल है। बेगूसराय का भी एक मृतक है। पटना में एक IAS अधिकारी विजय रंजन की भी मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई। वह प्रमोटेड IAS थे। वे पंचायती राज में निदेशक के पद पर थे। एक साल में रिटायर होने वाले थे। वे पटना AIIMS में भर्ती थे।
उधर, बिहार विधान परिषद् के सहायक विजेंद्र कुमार शर्मा की भी मौत कोरोना से हो गई। परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। परिषद् में अब तक 18 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभापति ने 18 अप्रैल तक के लिए परिषद् के कार्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया है। सोमवार को प्रदेश में कुल 2999 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस दौरान 24 घंटे में 11 लोगों की मौत भी हुई। बिहार में तेजी से गिरते रिकवरी रेट की वजह से अब अस्पतालों में बेड बढ़ाने की नौबत आ गई है। भास्कर इस खबर में आपको हर दिन बिहार भर से आ रहे कोरोना से जुड़े अपडेट्स लगातार दे रहा है…
बिहार में कोरोना से जुड़े न्यूज़ टुडे ताजा अपडेट्स
बेगूसराय में मंझौल अनुमंडल न्यायालय के एक एवं व्यवहार न्यायालय के एक न्यायाधीश कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सिविल मामले के एक वरीय अधिवक्ता के भी कोरोना पॉजिटिव होने की चर्चा है। इससे न्यायालय परिसर में दहशत का वातावरण बन गया है। आज मंगलवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय में एक ही दिन में अब तक 8 कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें प्रभारी कुलपति का चपरासी, डिप्टी रजिस्ट्रार एडमिन ऑफिस का कर्मी,फाइनेंस विभाग के कर्मी और कॉमर्स के एक शिक्षक शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पटना के NMCH में बने कोविड सेंटर का निरीक्षण किया है। इस अस्पताल में मंगलवार को भी कुछ मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 44 बेड बढाए गए हैं, जिससे बुधवार से कोरोना मरीजों के लिए 150 बेड सुरक्षित हो जाएंगे। मंगलवार को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में जमुई के दो संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें एक महिला और एक पुरुष हैं। खगड़िया में SBI के के फील्ड आफिसर पॉजिटिव पाए गए हैं। खगड़िया जिले में रोज 15 से 20 नए संक्रमित मिल रहे हैं। गया में कोविड वैक्सीन खत्म हो गए हैं। प्रशासन का कहना है कि शाम तक वैक्सीन को 100 वॉयल आ जाएंगे।