न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :
स्थानीय मुंशी सिंह महाविद्यालय में आज यू.जी.सी.के निर्देश के आलोक में”आंतरिक समिति”का गठन हो गया जिसकी पहली बैठक आज संपन्न हुई। यू.जी.सी.के निर्देशानुसार समिति की अध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा.शिखा राय को बनाया गया। इस कमिटी में अन्य छह सदस्यों के नाम इस प्रकार से हैं, प्रो.(मो.)एकबाल हुसैन, अंग्रेजी विभाग, डॉ रेवती रमण झा, अर्थशास्त्र विभाग, श्रीमती विदुषी दीक्षित, मनोविज्ञान विभाग, कुमारी रंजू बाला, विधि विभाग, एन.जी. ओ.प्रतिनिधि के रूप में आइडिया संस्था की श्रीमती रागिनी कुमारी और छात्र प्रतिनिधि के रूप में अंग्रेजी एम.ए. के विद्यार्थी प्रवीण कुमार।
आज की मीटिंग में सर्वसम्मति से तय हुआ कि आंतरिक समिति के विषय में विद्यार्थियों को सूचना आवश्यक रूप से पहुंचाई जाए। एक स्थाई कार्यालय की स्थापना की जाय। यह भी तय हुआ कि कार्यस्थल पर महिलाओं एवम छात्राओं को होनेवाले किसी भी प्रकार के शोषण और लैंगिक उत्पीड़न के शिकायत की सुनवाई एवम इसका निदान कमिटी द्वारा की जाएगी। कमिटी को शिकायत दर्ज करने का स्वायत्त अधिकार होगा और वह दोषी को दंडित भी कर सकेगी। यह दंड जुर्माने की शक्ल में भी हो सकेगा और न्यायिक प्रक्रिया के रूप में भी। पूरी प्रक्रिया को गोपनीय रखना भी आवश्यक होगा।
आज की बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अरुण कुमार ने की और कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समिति की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और महिलाए तथा छात्राएं निर्भीक होकर अपने कार्यस्थल पर कार्य कर सकेंगी। इस बैठक में एन. एस. एस. पदाधिकारी डा.अमित कुमार ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भागीदारी की।वहीं प्राचार्य के निजी सहायक शशिभूषण पाण्डेय भी शामिल रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विदुषी दीक्षित ने किया।