न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ओटीटी नियमन को लेकर डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन से की बातचीत, कही यह बातफ़

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : नई दिल्ली :

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक अहम जानकारी दी है। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों पर अब डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन से बातचीत की है। इस मौके पर उन्होंने डिजिटल मीडिया को लेकर बनाए गए नए नियमों पर चर्चा की है।

प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की भी जानकारी दी कि डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन ने नए नियमों का स्वागत किया है और इसके अलावा उन्होंने कुछ सुझाव भी दिए हैं, जिन्हें उन्होंने नोट कर लिए है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म और डिजिटल मीडिया को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनका स्वरूप सेल्फ रेगुलेटरी है और अभी इसे कानूनी अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। हालांकि इसमें सभी के उत्तरदायित्व तय कर दिए गए हैं। इसके चलते अब ओटीटी प्लेटफॉर्म और डिजिटल मीडिया अपने कंटेंट के लिए उत्तरदायी होंगे।

इसके पहले देशभर में ओटीटी पर दिखाए जाने वाले वेब सीरीज और कंटेंट को लेकर कई बार विरोध के स्वर मुखर हुए थे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों की तरह दिशा-निर्देश लगाने की बात कहीं गई थी। इतना ही नहीं वेब सीरीज तांडव, पाताल लोक और मिर्जापुर 2 जैसे निर्माताओं को कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ रहे हैं। इनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने और जानबूझकर एक पक्ष का कंटेंट दिखाने का आरोप लगा है।

इसके पहले सर्वोच्च न्यायालय भी ओटीटी पर दिखाए जाने वाले कंटेट पर सवाल खड़ा कर चुका है। सर्वोच्च न्यायालय के कड़े रुख के चलते भी केंद्र सरकार को बल मिला है कि वह ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म और डिजिटल मीडिया को लेकर दिशा निर्देश तय करेंl इसके बाद बड़ी पहल करते हुए केंद्र सरकार ने नए नियम जारी कर दिए है। सरकार ने नए नियमों से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने के लिए कई स्तर पर इससे जुड़े लोगों से संवाद स्थापित किया हैl आज की मीटिंग भी उसी की एक कड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *