न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मोतिहारी नगर की नई इकाई का हुआ गठन

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

आर.एस. एस कार्यालय में 3 मार्च बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मोतिहारी नगर की नई इकाई का गठन हुआ। अभाविप बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिहार विश्वविद्यालय प्रमुख – प्रो अंजनी श्रीवास्तव ने परिसद के गौरवशाली इतिहास से सभी को अवगत कराते हुए विद्यार्थी हित में किए गए आंदोलन में अभाविप के योगदान को सबके बीच रखा। जिला प्रमुख प्रो.अमित कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है।

जिला संयोजक दिव्यांशु मिश्रा ने अपने एक वर्ष पूर्व के कार्यकाल को बताते हुए कहा की मोतिहारी में सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकॉर्ड है।

पूर्व जिला संयोजक व बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य – अभिषेक आर्यन ने बताया कि – अभाविप स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने छात्र-हित से लेकर भारत के व्यापक हित से सम्बद्ध समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान दिलाया है।

वही 2020-21 के लिए न्यू इकाई की घोषणा जिला प्रमुख प्रो. अमित कश्यप द्वारा किया गया, जिसमें :

नगर अध्यक्ष : प्रो.विदुषी दीक्षित(एम एस कॉलेज)
नगर उपाध्यक्ष : प्रो.मनीष कुमार(एम एस कॉलेज)
नगर मंत्री : ऋषभ राज “राम सिंह”
नगर सह मंत्री : मानसी जैसवाल, आदित्य चौबे, गौरभ चंद्रवंसी, प्रियशी कुमारी, सोनू कुमार सिंह
नगर SFS प्रमुख : मंटू पूरी
नगर SFD प्रमुख : रजनीश सिंह
नगर कोष प्रमुख : अभिनाश कुमार
नगर कार्यालय मंत्री : प्रकाश कुमार
नगर सोशलमीडिया प्रमुख : रवि पांडेय
नगर कार्यकारणी सदस्य : आयुष कुमार , मृदुल कुमार

इनके अलावा रिशु राज, ऋषिका सिंह, मानस जयसवाल, अविनाश कुमार,ओमकार कुमार इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व जिला संयोजक अभिषेक आर्यन एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर सह मंत्री – प्रेयसी झा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *