न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : ब्रावो फाउंडेशन द्वारा लगभग पचपन लाख रुपये की लागत से बनवाए गए जगदम्बा आनंदधाम मंदिर के प्रवेश द्वार का उद्घाटन श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के कर कमलों द्वारा सम्पन्न

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

ब्रावो फाउंडेशन के द्वारा लगभग पचपन लाख रुपये की लागत से निर्मित जगदम्बा आनंदधाम मंदिर के प्रवेश द्वार का भव्य उदघाटन रविवार को परमपूज्य श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह का आयोजन काफी भव्य किया गया था। जहाँ पूरे मंदिर को अंदर से बाहर तक कोलकाता, दिल्ली व बनारस से मंगाए गए बेहतरीन फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया हैं वही रंग बिरंगे लाइटों से सराबोर मंदिर अपने भव्यता को चार चाँद लगा रहा है।

उदघाटन समारोह में अपनी कृपा बरसाने जैसे ही परमपूज्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज का पावन आगमन हुआ वैसे ही वेद विद्यालय के छात्र जो पारंपरिक धोती कुर्ता धारण किये थे एवम माथे को चंदन से सुशोभित किये हुए थे मंत्रोच्चार के साथ महाराज के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए मंदिर के अंदर तक ले गए।उदघाटन समारोह में काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

श्री स्वामी जी ने पहले प्रवेश द्वार का विधिवत उदघाटन कर मंदिर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात भक्तों को संबोधित करते हुए अपनी अमृतवाणी से सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिए।श्री स्वामी जी ने भक्तों से कहे कि आप किसी दूसरे के साथ वैसे व्यवहार कभी नहीं करे जो आपको खुद अच्छा नहीं लगता हो।मनुष्यों को अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारीपूर्वक करना चाहियें।बीच बीच में जय माता दी व जय श्री राम के नारे भक्तों द्वारा लगातार गूंज रहा था। पूरा माहौल भक्तिमय था।

ब्रावो फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह ब्रावो फार्मा के चेयरमैन राकेश पांडेय ने कहा कि इस प्रवेश द्वार को बनाने में डेढ़ साल लग गया क्योंकि इसमें लगने वाले सारे पत्थर बाँची पहाड़पुर(राजस्थान)से मंगवाए गए थे और इसे बनाने वाले सारे कारीगर भी सिरोही राजस्थान के ही थे और इसे बनवाने में लगभग पचपन लाख रुपये की लागत आई है।श्री पांडेय ने आगे कहा कि इस प्रकार का कार्य ब्रावो फाउंडेशन चम्परानवासियों के लिए लगातार करता रहेगा।

इस ऐतिहासिक मौके पर अश्वमेध पीठाधीश्वर श्री उपेन्द्र पराशर जी महाराज, सोमेश्वरनाथ पीठाधीश्वर श्री रविशंकर गिरी जी महाराज,बिहार सरकार के मंत्री व स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, श्रीकांत पांडेय, राकेश पांडेय, शैलेन्द्र मिश्र बाबा, मिथिलेश पाठक, मनोज पासवान, डॉ. विजय कुमार, चंद्रकिशोर मिश्रा, संजय पांडेय, राजेश पांडेय, विवेक सिंह, राजेश रंजन, जितेंद्र ठाकुर, सुदिस सहनी, सोनू तिवारी, आयुष सिंह, अंकित तिवारी, पिंटू सिंह, रविकेश मिश्रा, धीरज सर्राफ, विनय कुमार, प्रकाश मिश्रा, अमरजीत कुमार, आर एस राहुल, उपेन्द्र पटेल, वीरेन्द्र प्रसाद साहू, राजा यादव इत्यादि के साथ साथ हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *