न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जदयू के मुख्यपत्र “संधान ” का विधायक शालिनी मिश्रा ने किया विमोचन

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

चंपारण की धरती पर जदयू के मुख्यपत्र “संधान” का मोतिहारी में विमोचन हुआ। मोतिहारी के सर्किट हाउस में मुख्य अतिथि के रुप में केसरिया की विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा ने मुख्यपत्र का विमोचन किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यपत्र “संधान” के माध्यम से जदयू की नीतियों, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की कार्यशैली, सुशासन सरकार के विकास कार्यों एवं जदयू की राजनैतिक – सामाजिक गतिविधियों की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों को समय – समय पर मिल सकेगी।

मुख्यपत्र संधान के विमोचन के अवसर पर पत्रिका के संपादक डॉ. कुमार वरुण, डॉ. विमलेंदु सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रतन सिंह पटेल, जिला मुख्य प्रवक्ता प्रो. दिनेश चंद्र प्रसाद, व्यास सिंह, मिथिलेश सिंह, श्रीकांत सिंह, शंभु कुंवर एवं अमरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *