न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : बिहार के मुख्य सचिव होंगे अरुण कुमार सिंह, दीपक कुमार होंगे सीएम के सलाहकार, वहीं आमिर सुब्हानी अब बनाए जाएंगे विकास आयुक्त

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

बिहार के राजनीतिक गलियारों से अधिकारियों के बड़े फेरबदल की सूचना आ रही है. सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार की जगह अब अरुण कुमार सिंह बिहार के मुख्य सचिव होंगे. दीपक कुमार का कार्यकाल कल यानी रविवार को खत्म जो रहा है.

सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार को एक्सटेंशन नहीं दिया जा रहा है. दीपक कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का परामर्शदाता बनाने की तैयारी है. दीपक कुमार 1984 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. पहले वह 29 फरवरी 2020 को सेवानिवृत्त होनेवाले थे. केंद्र की इजाजत के बाद राज्य सरकार ने छह महीने के लिए उन्हें सेवा विस्तार दिया था. बिहार चुनाव और कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्हें दुबारा सेवा विस्तार मिला था.

खबर तो यह भी है कि गृह विभाग के अपर सचिव आमिर सुब्हानी के पद पर भी बदलाव की तैयारी है. आमिर सुब्हानी अब विकास आयुक्त बनाए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *