न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : चढ़ती ‘जवानी’ तुझ पे लुटाउंगी गाने पर महिला कर्मी के साथ नाचने वाले रंगीले ‘डॉक्टर’ से शो-कॉज, दो में से एक प्रभार हटाया गया

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

बिहार के एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी ड्यूटी के दौरान ही हॉस्पिटल में आशा कर्मी के साथ डांस कर रहे थे।वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया था। वीडियो में दिख रहा था कि भोजपुरी गाने पर रंगीले डॉक्टर साहब एक महिला कर्मी के साथ नाच रहे थे। न्यूज टुडे ने जब यह खबर चलाई तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। खबर सामने आने के बाद रंगीले डॉक्टर से स्पष्टीकरण की मांग की गई।

मोतिहारी के सरकारी अस्पताल में आशा फैसलिटेटर के साथ अश्लील नृत्य वाला वीडियो वायरल मामले में सिविल सर्जन ने कार्रवाई की है। पूर्वी चंपारण सिविल सर्जन ने सदर पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी श्रवण पासवान से स्पष्टीकरण की मांग की है। सिविल सर्जन ने कार्रवाई को लेकर जिला पदाधिकारी को फाइल भेज दी है। वहीं रंगीले चिकित्सा पदाधिकारी जिन्हें 2 जगहों का प्रभार दिया गया था उनसे केसरिया पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी के पद से हटा दिया गया है।

हालांकि अभी भी वे मोतिहारी सदर पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर बने हुए हैं। खबर चलने के बाद सीएस अखिलेश्वर प्रसाद सिंह हरकत में आये। उन्होंने बताया कि पूर्व में कैसे तीस किलोमीटर दूर वाला पीएचसी का प्रभार दिया गया उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

आशा कर्मी-चिकित्सा पदाधिकारी खूब नाचे

मामला मोतिहारी का है जहां के सदर प्रखंड के रंगीले चिकित्सा पदाधिकारी श्रवण पासवान ने अपने अस्पताल के आशा फैसलिटेटर के साथ खूब मजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *