न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार पंचायत चुनाव में मुखिया समेत सभी कैंडिडेट्स के लिए सिंबल तय, ये रहे चुनावी सिम्बल

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मुखिया के उम्मीदवारों समेत पंचायत चुनाव के सरपंच, पंच और पंचायत समिति सदस्यों के उम्मीदवारों के लिए सिंबल निर्धारित कर दिए हैं। इसमें मुखिया के लिए 29 चुनाव चिन्ह (सिबंल) निर्धारित किया है। इनमें मोतियों की माला, ब्लैक बोर्ड, कलम और दवात, ईंट, पुल, बैगन, ब्रश, कैमरा, चिमनी, मोमबत्तियां, कार, गाजर, जग, टेलीविजन, टोकरी, बल्ला, केतली और कैरम बोर्ड समेत अन्य चुनावी सिम्बल शामिल हैं।

सरपंच पद के उम्मीदवारों के लिए 19 सिम्बल का निर्धारण किया गया है। इनमें मोटरसाइकिल, नल, जीप, टमटम, छाता, टेलीफोन, ट्रक, पानी का जहाज, चरखा और तलवार जैसे सिम्बल शामिल हैं। ग्राम कचहरी पंचों के लिए गुड़िया, चापाकल, कुर्सी, टार्च व ट्रैक्टर के सिर्फ पांच सिम्बल ही निर्धारित हैं। वार्ड सदस्य के लिए भी मात्र पांच सिम्बल निर्धारित किये गए हैं। इनमें वायुयान, अलमारी, कुल्हाड़ी, गुब्बारा और केला शामिल हैं।

पंचायत समिति के लिए 10 सिम्बल

पंचायत समिति के सदस्यों के लिए कुल 10 सिम्बल निर्धारित हैं। इनमें छत का पंखा, नारियल, कंघा, चारपाई, कप और प्लेट, डोली, फ्राक, फ्राइंग पैन, गैस सिलिंडर और बिजली का पंखा शामिल है।

आयोग सोशल मीडिया के माध्यम से देगा जानकारी

राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंचायत चुनाव की प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *