न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : आगामी 1 फरवरी से इंटर एग्जाम को लेकर सभी डीएम, एसपी को मिला टास्क, गृह विभाग ने जारी किया निर्देश

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

आगामी 1 फरवरी से पूरे बिहार में इंटर परीक्षा होने वाली है. इसको लेकर गृह विभाग की ओर से सभी जिलाधिकारी, एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी किया गया है.

विभाग की ओर से सभी एसपी को कहा गया है कि परीक्षा केन्द्र के आसपास भ्रमण सील रहेंगे. सभी फोटो स्टेट के दुकानों पर विशेष नजर रखा जाए. ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो सके.विभाग ने सभी परीक्षा केन्द्रों का सैनिटाइज कराने और धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में इस बार परीक्षा करायी जाएगी. एग्जाम के दौरान हर 500 छात्र पर एक वीडियोग्राफर रहेगा.

इस साल कोरोना वायरस को देखते हुए पूरे प्रदेश में 1473 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं. इस साल कुल 13 लाख 50 हजार 507 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसमें सबसे ज्यादा छात्र आर्ट्स सेक्शन से करीब 7 लाख 30 हजार 569 छात्र हैं. वहीं विज्ञान संकाय में पांच लाख 45 हजार 401, और कॉमर्स स्ट्रीम से 74 हजार परीक्षा में शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *