न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी बोले- बातचीत से ही निकेलगा हल, किसानों से बस एक कॉल दूर

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : नई दिल्ली :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वदलीय बैठक हुई. इस दौरान किसान आंदोलन और उनकी मांगों का मुद्दा भी उठा. आल पार्टी मीट में  कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय, शिवसेना सांसद विनायक राउत, और एसएडी के बलविंदर सिंह भांडेर ने किसान आंदोलन पर अपनी बात रखी जबकि जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने कानूनों का समर्थन किया.

इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार अब भी प्रस्ताव लेकर किसानों के समक्ष खड़ी है.  सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा ‘ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से जो कहा  वह मैं फिर से दोहराना चाहता हूं. उन्होंने कहा – ‘हम आम सहमति तक नहीं पहुंचे हैं लेकिन हम आपको (किसानों को) प्रस्ताव दे रहे हैं . आप जाएं और इस पर चर्चा कर लें.’ पीएम के मुताबिक तोमर ने कहा था ‘एक फोन कॉल पर वह उपलब्ध हैं.

बजट सत्र के मद्देनजर बुलाई गई थी सर्वदलीय बैठक

प्रधानमंत्री ने कहा  ‘सरकार का प्रस्ताव अभी भी है. कृपया अपने समर्थकों को यह बात बताएं. बातचीत के जरिए यह समाधान निकाला जाना चाहिए. हम सभी को राष्ट्र के बारे में सोचना होगा.’ मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के मसलों को वार्ता के जरिए सुलझाने की लगातार कोशिश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *