न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मुजफ्फरपुर एन.सी.सी.ग्रुप के ग्रुप कमांडर ने राजाबाजार स्थित 25 बिहार बटालियन का विधिवत किया विजिट

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

मुजफ्फरपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश नेगी ने राजाबाजार स्थित 25 बिहार बटालियन का विधिवत विजिट किया। उनके साथ ग्रुप मुख्यालय के एडम अफसर कर्नल शैलेंद्र शर्मा भी थे। प्रारंभ में बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण देव,एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल सुधांशु दीक्षित और सूबेदार मेजर बी.एन.प्रसाद ने कमांडर का स्वागत किया। इसके पश्चात बटालियन की गारद द्वारा कमांडर साहब को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। सीनियर अंडर अफसर सर्वेश कुमार ने सलामी गारद का संचालन किया।

इस क्रम में मिलन परेड का भी आयोजन किया गया जिसमें पी.आई.स्टाफ,एन.सी.सी.पदाधिकारियों और सिविल स्टाफ से मिलकर कमांडर साहब ने उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और अपने स्तर से उसके समाधान करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद कमांडिंग अफसर ने उन्हें बटालियन की गतिविधियों की जानकारी ब्रीफिंग के माध्यम से दी। जिसपर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। आगे के सत्र में होनेवाली एन.सी.सी.गतिविधियों की जानकारी से भी उन्हें अवगत कराया गया। विदित हो कि बटालियन के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी और पश्चिमी दोनों जिले के स्कूल कालेजों में एन.सी.सी.की सक्रिय गतिविधियां निरंतर गतिशील रहती हैं। ग्रुप कमांडर के कार्यकाल की यह प्रथम विजिट अत्यंत सकारात्मक रही।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट मनीषा वाजपेई,लेफ्टिनेंट संजय कुमार विश्वकर्मा,सेकेंड अफसर मनोज कुमार भारती,थर्ड अफसर विदांती,उमेश कुमार,अमित कुमार,राजेश कुमार और केयर टेकर डॉ.नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।इसके अलावा पी.आईं.स्टाफ में सूबेदार तुल बहादुर रामजली, हवलदार चेतन गुरुंग, हवलदार राज बहादुर थापा सहित निज़ाम बाबू एवम लाल बाबू मौजूद रहे। यह जानकारी कैप्टन अरुण कुमार ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *