न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी पुलिस व प्रशासन की ओर से अनोखी पहल सड़कों पर लोगों से हाथ जोड़ती रही पुलिस, जानिए वजह

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

मोतिहारी पुलिस व प्रशासन की ओर से अनोखी पहल की गयी है. मोतिहारी में छतौनी थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर के नेतृत्व में बिना हेमलेट के बाइक व बिना सीट बेल्ट के कार चलाने वाले को गुलाब का फूल व हाथ जोड़ कर विनती की गई. हाथ जोड़ पुलिस यह कहते दिखी की अपने लिए नही तो परिवार के खुशी के लिए सड़क सुरक्षा  नियम का पालन जरूर करे.

उधर अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में ओपी थाना पुलिस ,बीडीओ व सीओ द्वारा अरेराज -मोतिहारी पथ में मुख्य चौक पर अभियान चलाकर गुलाब फूल दिया गया. शनिवार अहले सुबह से डीएसपी ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर, ओपी थाना पुलिस, बीडीओ व सीओ सहित सशत्र बल द्वारा बिना हेमलेट,सीटबेल्ट के यात्रा करने वाले को पुष्प देकर व हाथ जोड़कर सड़क सुरक्षा नियम का पालन अपने लिए नही तो परिवार के खुशी के लिए जरूर करने की अपील की गई.

डीएसपी प्रकाश ने लगभग एक दर्जन बिना हेमलेट के बाइक ड्राइव कर रहे युवकों व बुजुर्गों को गुलाब पुष्प देकर हेमलेट लगाने की अपील की.वही बीडीओ मनोरंजन कुमार पण्डेय,सीओ पवन कुमार झा ,ओपी थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार द्वारा दर्जनों बिना सीटबेल्ट के कार का प्रयोग करते लोगो को गुलाब पुष्प देकर आगे से गलती नही करने की अपील की गई. मौके पर दरोगा सिधेश्वर यादव,अभय कुमार सिंह,सुरेश यादव सहित उपस्थित थे.

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पूरे जिले के मुख्य मार्ग पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास पदाधिकारी की टीम ने बिना सीट बेल्ट,हेमलेट,बाइक पर ट्रिपल सवारी करने वाले को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा नियम का पालन करने की अपील की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *