न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : सरकार की लगातार हो रही किरकिरी के बाद बोले मुख्य सचिव- ठेकेदारों को SP ऑफिस से लेना होगा कैरेक्टर सर्टिफिकेट

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : नई दिल्‍ली :

रूपेश हत्याकांड के बाद सरकार की किरकिरी लगातार हो रही है. दूसरी ओर विपक्ष भी इस मामले पर लगातार सरकार और प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रहा है. जिसके बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई.

बैठक में उन्होंने कहा कि ऐसे ठेके जो आम जनता से जुड़े और सरोकार रखते हैं. उनके ठेकेदारों को एसपी ऑफिस से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि जो भी कर्मचारी ठेकेदार के साथ काम करेंगे, उन्हें भी कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है. साथ ही सभी ठेकेदार और कर्मचारियों के पास सरकार के द्वारा निर्गत आई कार्ड जारी किया जाएगा. इन ठेकों में एयरपोर्ट, राज्य के सभी रेलवे स्टेशन, सभी बस स्टैंड हाट और बाजार के ठेके प्रमुख हैं.

गौरतलब है कि बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने पिछले दिनों रूपेश हत्याकांड पर बयान दिया था कि एयरपोर्ट में पार्किंग ठेका मामले में उनकी हत्या होने की संभावना है. मुख्य सचिव दीपक कुमार की बैठक में गृह सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी एसके सिंघल भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *