न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी शहर के राजा बाजार इलाके में ओवरलोड ट्रक पलटने से मची अफरातफरी, कोई हताहत नही

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

मोतिहारी में एक बार फिर कोहरे ने कहर बरपाया है जहां आज अहले सुबह एक लापरवाह ट्रक चालक घने कोहरे के कारण शहर के राजा बाजार ओवरब्रिज के पास पलट गई जिससे वहां के तीन दुकानों को भारी क्षति तो हुई ही है साथ मे गनीमत ये रही कि इस दुर्घटना में किसी को कोई क्षति नही हुई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज अहले सुबह एक गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक जो बेतिया से चलकर मोतिहारी आया था, राजाबाजार ओवरब्रिज के नीचे ट्रक का एक्सेल टूट जाने के कारण पलट गया जिससे वहां के तीन दुकानों को भारी क्षति हुई है।

उधर ट्रक पलटने से इलाके में जाम लग गयी है जिससे लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। देखते ही देखते वहां सैकड़ो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी व अपनी दुकानों की दुर्दशा देख वहां के दुकानदार आक्रोशित हो गए व ड्राइवर व खलासी को घेर लिया व अभद्र बर्ताव करने लगे लेकिन नगर थाना की गश्ती की गाड़ी वहां पहुँच गयी व मामले को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *