न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पहाडपुर के अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा पीएचईडी के लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई कराने का आश्वासन देने पर आमरण अनशन समाप्त

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पहाडपुर- मोतिहारी/ बिहार :

पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता मोतिहारी ,सहायक अभियंता अरेराज एवं कनीय अभियंता पहाडपुर की लापरवाही से पहाडपुर प्रखंड के कोटवा पंचायत के कुल 11 (ग्यारह) वार्डो में सरकारी राशी क दुरूपयोग करने से बिहार सरकार की मह्तवाकांक्षी नल-जल योजना विफल होने के विरुध बिहार प्रदेश कांग्रेस के सचिव रजनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में आमरण अनशन पर बैठे अनशनकारियो का मुख्यमंत्री बिहार को संबोधित 4 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन पहाडपुर के अंचलाधिकारी अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने साक्ष्य के साथ लेकर पीएचईडी के लापरवाह अधिकारी लर कार्रवाई हेतु ज्ञापन भेजवाने का आश्वासन देकर अनशन को समाप्त कराया गया ।मांग पत्र में लिखा गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी पहाडपुर के पत्रांक 48 दिनांक 13/01/2021 ,पत्रांक 15 दिनांक 06/01/2021 ,पत्रांक 687 दिनांक 08/12/2020, अंचलाधिकारी पहाडपुर के पत्रांक 582 दिनांक 06/08/2020 ,आयुक्त मुजफ्फरपुर द्वारा प्रथम अपील वाद अनन्य संख्या 999990105111985108/1A में दिनांक 28/03/2020 को पारित आदेश ,पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता मोतिहारी के पत्रांक 368 दिनांक 16/03/2020 ,अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज का पत्रांक 99 दिनांक 14/01/2021 एवं पत्रांक 106 दिनांक 15/01/2021 पर कार्रवाई लंबित रखने वाले ब्यक्ति पर कार्रवाई कर नल-जल योजना का लाभ घर घर तक पहुंचाया जाय।

विदित हो कि पहाडपुर प्रखंड के कोटवा पंचायत के वार्ड संख्या 01,2,3,4,5,6,7,8,10,12 एवं 15 पीएचडी से आक्षादित है जो मोतिहारी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता , सहायक अभियंता अरेराज एवं कनीय अभियंता पहाडपुर की मिलीभगत से सरकारी राशी का दुरूपयोग करने के चलते पुर्णतः विफल होने से ब्यथित होकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर घर नल से जल नही मिलने के चलते अपनी मांगो को पूरा करने के समर्थन में प्रखंड विकास पदाधिकारी पहाडपुर कार्यालय के सामने सामूहिक रूप से आमरण अनशन पर बैठे है। आमजनता की मांगे निम्नवत है।

1.कोटवा पंचायत के उपरोक्त कुल 11 वार्डो में पीएचईडी विभाग के आला अधिकारियो की लापरवाही से नल-जल योजना विफल होने के एवज में अंचलाधिकारी पहाडपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पहाडपुर के उपरोक्त प्रसंगिक पत्र के आलोक में सरकारी राशी का दुरूपयोग करने वाले संलिप्त सभी अधिकारियो पर प्राथमिकी दर्ज कर राशी की वसूली कर प्रपत्र क गठित करते हुये दो माह के अन्दर पंचायत चुनाव से पूर्व हर घर में नल का जल आपूर्ति कराया जाय।

2.आयुक्त मुजफ्फरपुर द्वारा प्रथम अपील वाद अनन्य संख्या 999990105111985108/1A में दिनांक 28/03/2020 को पारित आदेश का अनुपालन नही करने पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी मोतिहारी द्वारा जिलाधिकारी मोतिहारी दी गई अधतन प्रतिवेदन पर कार्रवाई कर वार्ड संख्या 15 में पीसीसी सडक के किनारे लंबित पाईप लाईन का कार्य प्रशासनिक सहयोग कर अविलंब पूर्ण कराया जाय। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी पहाडपुर के पत्रांक 15 दिनांक 06 /01/2021 द्वारा जिलाधिकारी मोतिहारी को भेजे गये कोटवा वार्ड संख्या 15 के आम जनता का सहमती पत्र पर भी लंबित पड़ी है जिसपर कार्रवाई को पूर्ण कराया जाय।

3. स्व. तारकेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ पपू सिंह द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोतिहारी के न्यायालय में नल-जल योजना विफल होने के एवज में दायर वाद अनन्य संख्या 9999901291120191443 जिसकी सुनवाई 27/01/2021 को एवं रजनीश कुमार सिंह उर्फ नन्हे सिंह द्वारा दायर वाद अनन्य संख्या 9999901140121203021 की संयुक्त रूप से सुनवाई कर लोक प्राधिकार प्रखंड विकास पदाधिकारी पहाडपुर द्वारा उपरोक्त प्रसंगिक सभी पत्रों को उपलब्ध करवाकर कोटवा पंचायत के कुल 11 वार्डो के सभी घरो में नल-जल योजना का लाभ दिलाया जाय।

4.सरकारी राशी का दुरूपयोग करने वाले पीएचईडी के मोतिहारी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री सुरेन्द्र प्रसाद सिंह पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुये प्रखंड विकास पदाधिकारी पहाडपुर द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन के आलोक में कनीय अभियंता नेमत करीम एवं सहायक अभियंता जुबैद आलम पर प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई किया जाय।

मौके पर आमरण अनशन में शामिल होने वाले लोगो मे मुख्यरूप से बिहार प्रदेश कांग्रेस के सचिव रजनीश कुमार सिंह उर्फ नन्हे सिंह के अलावे मुख्य रूप से अवनीश कुमार सिंह, जेपी सेनानी सुरेशनाथ त्रिपाठी ,जिला पार्षद ध्रुव भगत ,श्रीकांत सिंह,सरपंच नित्यानन्द पाण्डेय ,रमाकांत मिश्रा, मंगल ठाकुर,श्यामसुंदर सिंह,संजय सिंह,(पहाडपुर),नागेन्द्र महतो,दीलीप कुमार महतो,राजदेव यादव,जगदीश सिंह,मुखदेव पासवान,दसई राम,अर्जुन राम,हिमांचल मिश्र ,रविप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बिटू श्रीवास्तव वगैरह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *