न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : बलुआ व्यवसायी संघ का पदस्थापना समारोह में जिलाधिकारी ने कहा – व्यवसायी वर्ग की समस्यायों को हर स्तर पर जिला प्रशासन समाधान का प्रयास करेगा

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : पटना/ बिहार :

बलुआ व्यवसायी संघ का पदस्थापना समारोह होटल विजडम बलुआ चौक मोतिहारी में आयोजित किया गया। सत्र 2021 के कमिटी के पदस्थापन समारोह में जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा, सेल्स टैक्स संयुक आयुक्त मोहन कुमार, नगर परिषद मुख्य पार्षद अंजू देवी, उपमुख्य पार्षद रवि भूषण, सदर DSP अरुण कुमार गुप्ता, अंचलाधिकारी, नगर थानाध्यक्ष गौरी कुमारी, सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवम बलुआ व्यवसायी संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि व्यवसायी ही समाज के रीढ़ है। जय जवान,जय किसान,जय विज्ञान के साथ जय व्यवसाय आज की मांग है। व्यवसायी वर्ग की समस्यायों को हर स्तर पर जिला प्रशासन समाधान का प्रयास करेगा। बलुआ चौक पर अति आधुनिक शौचालय एवम पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री झा ने कहा कि व्यवसायी की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता में है।

व्यवसायी अपनी समस्या को कभी भी बताएंगे तो उसको तुरंत सुलझाया जाएगा। सेल्स टैक्स के श्री मोहन कुमार ने कहा कि जिन व्यवसाइयों के ऊपर सेल्स टैक्स ज्यादा दिनों से बाकी है उसको एकमुश्त देकर समाप्त कराया जा सकता है। संघ के संस्थापक डॉ लाल बाबू प्रसाद ने संघ के स्थापना,उसके कार्यकाल एवम संघ के गतिविधियो की जानकारी दी एवम आगत अतिथियों का स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव रंजन ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *