न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी में मिनी मैराथन को लेकर डीएम के नेतृत्व में मॉक ड्रील, रुट का हुआ निर्धारण

4

पूर्वी चंपारण जिले के मुख्यालय मोतिहारी में आगामी 15 जनवरी को आयोजित होने वाली मिनी मैराथन दौड़ को लेकर रविवार को मॉक ड्रील हुआ. डीएम शीर्षत कपिल अशोक के नेतृत्व में हुए मॉक ड्रील में मैराथन के लिए निर्धारित ट्रैक पर खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई. इस दौरान डीएम ने ट्रैक चार्ट का भी निरीक्षण किया.

इस मौके पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि जिले वासियों को फिटनेस संदेश देने के लिए आगामी 15 जनवरी को आयोजित होने वाली मिनी मैराथन को लेकर आज मॉक ड्रील किया गया है.

बता दें कि मिनी मैराथन दौड़ पुरुषों के लिए 13 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 6 किलोमीटर की होगी और इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे. मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान आने वाले विजेताओं को पुरुस्कार स्वरुप नकद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा. इसके अलावा 20 प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार के रुप में नकद राशि दी जाएगी. जबकि, सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *