न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात अपराधी कमरुद्दीन मियां को नासिक से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर आज मोतिहारी लायी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

मोतिहारी जिले का कुख्यात अपराधी कमरुद्दीन मियां उर्फ ढोलकवा आज एक बार फिर पुलिस के शिकंजे में आ गया है। कुख्यात कमरुद्दीन मियां एक समय जिले ही नही उत्तर बिहार सहित नेपाल का मोस्टवांटेड अपराधी था जिस पर सिर्फ इस जिले में हत्या, लूट अपहरण, डकैती, फिरौती व आर्म्स एक्ट के 21 से अधिक मामले दर्ज है।

जानकारी देते हुए मोतिहारी एस पी नवीन चंद्र झा ने बताया कि कमरुद्दीन मिया 2002 में उस समय कोर्ट से फरार अपराधी था जब उसे मोतिहारी कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। उन्होंने बताया कि आतंक के दूसरे नाम के रूप में जाना जाने वाला कमरुद्दीन मिया को महाराष्ट्र के नासिक पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है जिसे ट्रांजिट रिमांड पर आज मोतिहारी लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *