न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी में 58 लाख के सामान के साथ हाईवे पर ट्रक लूटने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

हाईवे पर सामान लदे ट्रक को लूटने वाले गिरोह के सरगना समेत सात सदस्यों को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 58 लाख का लूट का सामान, चार देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, एक चाकू, लूट का ट्रक, एक सुमो विक्टा गाड़ी, एक होण्डा कार, नशीली दवाइयां और नायलन का रस्सी बरामद किया गया है.

हाईवे लूटेरा गैंग का खुलासा करते हुए एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि विगत 18 दिसंबर को हरसिद्धि में ट्रक के ड्राइवर और खलासी बेहोशी की हालत में मिले थे. जिन्हें बेहोश कर सामान समेत उनके ट्रक को लूट लिया गया था. इलाज के क्रम में होश में आने के बाद ड्राइवर और खलासी ने अपनी आपबीती बताई थी. साथ ही एक एफआईआर भी दर्ज कराया था, जिसके बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने सात अपराधियों को लूट के सामान और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

इधर ट्रक लूट कांड में एक और अपराधी गिरफ्तार। मुजफ्फरपुर से हुआ गिरफ्तार. कल सात अपराधी गिरफ्तार हुए थे. हरसिद्धि के मंशी बाजार में चालक और खलासी घायल मिले थे. सिवान से ट्रक और समान बरामद हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *