न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : किसान हमारे अन्नदाता है, नीतीश कुमार ने किसानों को बर्बाद कर मजदूर बना दिया, बिहार के किसान के बाहर जाकर किसानी करने से बिहार भिखारी बन जाएगा : तेजस्वी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव ने चौधरी चरण सिंह जयंती पर सभी जिलों में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान तेजस्वी यादव द्वारा किसानों के बहाने ही बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में मंडी को खत्म कर दिया है। बिहार में किसानों का आय सबसे कम है इसके बावजूद नीतीश कुमार द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। कृषि क्षेत्र में आज बिहार अपने पड़ोसी राज्य झारखंड से भी निचले पायदान पर है। जबकि बिहार के किसान बाहर जाकर किसानी कर रहे हैं।

कृषि बिल से लाखों किसान को नुकसान

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि बिल केंद्र सरकार ने लाने का काम किया है इस कानून से लाखों किसान को नुकसान होने वाला है। इसके कारण इस काले कानून के विरोध में सड़क पर उतरे हैं और हम उनके साथ हैं और आगे भी रहेंगे।

तेजस्वी ने कहा कि हमलोग इस काले कानून का विरोध करें। केवल चमचई के लिए किसानों का गाली दी जा रही है। किसानों आंदोलन के बारे में कई गलत अफवाह उड़ाई जारी है। तेजस्वी यादव ने कहा हमलोगों किसानों के साथ खड़े है।

केंद्र सरकार के जो फैसले रहे हैं उसका रिजल्ट खराब

तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों के सवाल एमएसपी को लेकर रहा है इसको लेकर कानून में कोई चर्चा नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि पहले भी देखा गया है कि केंद्र सरकार के जो फैसले रहे हैं उसका रिजल्ट खराब रहा है। चाहे वह नोटबंदी हो या जीएसटी हो। उसका परिमाण सबकों पता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में जो किसान काम कर रहे हैं वह बिहार के आसपास के गांवों से किसान मजदूर बनकर गए हैं अगर बिहार की यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में बिहार भिखारी बन जाएगा।

इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए कई केंद्रीय मंत्री नीतीश कुमार के घर जाकर किसानों को लेकर चर्चा कर रहे हैं लेकिन इन्हें किसानों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। नीतीश कुमार ने किसानों को बर्बाद कर मजदूर बना दिया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि किसान नीतीश कुमार ने किसानों को ही नहीं बल्कि नौजवानों व्यापारियों को भी बर्बाद कर दिया है।

तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से आग्रह किया है कि किसान हमारे अन्नदाता है उनके लिए हम सब को खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार किसान के लिए हितेषी नहीं है बल्कि किसान विरोधी है। नरेंद्र मोदी हर बात पर ट्वीट करते हैं लेकिन किसानों को लेकर अभी तक कोई ट्वीट क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लेफ्ट द्वारा किया जाने वाला राजभवन मार्च को राजद द्वारा पूर्ण समर्थन मिलेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों की मांग जब तक पूरी नहीं होगी।तब तक हम और हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *