न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद खुद इस मसले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय पहुंचे नीतीश

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस मसले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। जहां उनका स्वागत डीजीपी और गृह सचिव ने किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरदार पटेल भवन पहुंचने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नीतीश कुमार अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए नजर आए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने राज्य के बिगड़ते कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर दिशा निर्देश दिया है। कुमार नई सरकार के गठन के बाद पहली बार पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं।

जानकारी हो कि बिहार में इन दिनों अपराधियों की बल्ले-बल्ले है। राज्य में हर दिन कहीं ना कहीं अपराध की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बढ़ती अपराधिक घटनाओं के कारण पुलिस विभाग भी परेशान हो चुकी है। इन बढ़ती अपराधिक घटनाओं का कारण विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं द्वारा भी नीतीश कुमार और पुलिस विभाग पर सवाल उठाए जा रहे हैं इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय जाकर दिशा निर्देश दिया गया है अब देखना यह होगा कि नीतीश कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के बाद पुलिस विभाग किस प्रकार से काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *