न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : कोरोना से जुड़े गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले कई लोगों पर एक्शन, मुबंई के क्लब में रेड, सुरेश रैना-गुरू रंधावा समेत 34 गिरफ्तार, कई सितारे पिछले दरवाजे से भागे

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मुम्बई/ महाराष्ट्र :

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना से जुड़े गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले कई लोगों पर एक्शन हुआ है. मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में कई सेलेब्रिटी भी शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत कई लोग शामिल हैं. हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई . मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद JW मैरियट होटल के क्लब में ये पार्टी चल रही थी. जहां पुलिस ने रेड डाली और पार्टी में शामिल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी पर कोरोना नाइट कर्फ्यू का उल्लघंन करने का आरोप लगा है.

बता दें कि कोरोना संकट के कारण मुंबई में नाइट कर्फ्यू लगा है. लेकिन इसके बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रफाइल पार्टी चल रही थी. पार्टी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस क्लब में अहले सुबह साढ़े तीन बजे छापा मारा और पार्टी में शामिल 34 लोगों को  गिरफ्तार किया गया. मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रेड पड़ने के बाद बादशाह, सुजैन खान  क्लब के पीछे के दरवाजे से भाग निकले. सभी पर  धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *