![](https://newstodayupdate.in/wp-content/uploads/2020/09/IMG_20200919_182258.jpg)
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मेहसी- चकिया- पकड़ीदयाल- मधुबन- मोतिहारी/ बिहार :
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिहार जनसंवाद कार्यक्रम का पूर्वी चंपारण से श्रीगणेश किया। कहा कि भारत निर्माण का दूसरा शिल्पकार युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं। जिन्होंने दुनिया में भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने का काम किया है। अब भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। भारत की आवाज आज विश्व में सुनी जा रही है। इसका कारण देश में कुशल नेतृत्व की सरकार है। आज तक भारत में दो ऐसे प्रधानमंत्री हुए जिसमें अटल बिहारी वाजपई व नरेंद्र मोदी जिन्होंने अपने शासनकाल में भारत की तस्वीर बदल दी। आत्मनिर्भर बिहार जब तक नहीं बनेगा तब तक आत्मनिर्भर भारत नहीं बन पाएगा।
झारखंड के पूर्व सीएम श्री दास बिहार जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्वी चंपारण के मेहसी, चकिया, पकड़ीदयाल एवं मधुबन स्थित राम संवारी देवी विवाह भवन परिसर में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनका पूर्वी चंपारण के प्रवेश द्वार, मेहसी समेत सभी जगहों पर जोरदार स्वागत एनडीए नेताओं ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर मुसलमान भाइयों को डराने का काम किया जाता है। मोदी जी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबको न्याय के साथ विकास की ओर अग्रसर है। हर अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए लोगों का विकास हो रहा है।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने बताया कि हमारे कार्यकाल में आज मधुबन विकास के रथ पर चल रहा है। 2022 तक किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम एनडीए की सरकार करेगी। कार्यक्रम संचालन सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। मौके पर भाजपा के मेहसी, चकिया, मधुबन व पकड़ीदयाल के अध्यक्ष, लोजपा के प्रखंड कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।