
न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : केसरिया- मोतिहारी/ बिहार :
केसरिया में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल राम ने कहा कि उतर प्रदेश के बाद बिहार में बसपा का मजबूत संगठन है। पार्टी हर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती आ रही है। इस बार भी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी की ओर से युवा नेता अभय कुमार सिंह केसरिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे। वहीं, अभय कुमार सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों से बेहतर पार्टी की तलाश में था। अब स्थाई ठिकाना मिल गया है। क्षेत्र की जनता का समर्थन मिला तो केसरिया में पार्टी झंडा फहराने का काम करूंगा।
विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश प्रभारी डॉ. लालजी मेधकर, भीम राजभर, बसपा जिला प्रभारी लखिद्र राम, जिला महासचिव विनोद राम, जिला कोषाध्यक्ष संजय राम, प्रकाश चंद्र, उपाध्यक्ष अवधेश कुंवर समेत कई लोगों ने संबोधित किया।
मौके पर डॉ. भोला सिंह, महेश प्रसाद, विशुराज सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, उमेश राम, सुरेंद्र राम, रामबालक राम आदि उपस्थित थे।