न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : सिस्टम के सहयोग से एक और एकाउंट नंबर 5954 में भेजा गया कई लोगों के कफन का पैसा, कफन चोरों ने निकाले कैश

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : मोतिहारी 

आशीष राज, स्थानीय संपादक (बिहार), न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

*मोतिहारी के कल्याणपुर प्रखण्ड स्थित दारमाहा पंचायत में एक और एकाउंट नंबर 5954 में कई लोगों के कफन का पैसा भेजा गया है, फिर एकाउंट नंबर से रुपया कैश में निकाल लिया गया. गबन का आलम ऐसा है कि गबन करने वाले को जब सिस्टम का सहयोग मिलने लगा, तो वो आगे बढ़कर गबन करने लगे.*

 

बिहार के मोतिहारी में कबीर अन्त्येष्टि योजना में करप्शन का मामला उजागर हुआ है. न्यूज़ टुडे की एक्सक्लूसिव खबर के बाद जिला सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक एक्शन में हैं. सहायक निदेशक ने कल्याणपुर के बीडीओ चंद्रगुप्त कुमार बैठा को एक सप्ताह के अंदर जॉच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है. दरअसल, यहां पर एक ही खाता में पैसा भेजकर सैकड़ों लाभुकों का पैसा निकाल लिया गया है.

[metaslider id=”14718″]

इसी मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है. अब सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जिनके लापरवाही से गबन संभव हुआ है, उन्हें ही जांच का जिम्मा दे दिया गया. ऐसे में अब यह जांच कितना साफ और सही हो सकेगा, यह तो वक्त बतायेगा?

कल्याणपुर प्रखण्ड के दारमाहा पंचायत में एक और एकाउंट नंबर 5954 में कई लोगों के कफन का पैसा भेजा गया है, फिर एकाउंट नंबर से रुपया कैश में निकाल लिया गया. गबन का आलम ऐसा है कि गबन करने वाले को जब सिस्टम का सहयोग मिलने लगा, तो वो आगे बढ़कर ना सिर्फ गबन करने लगे, बल्कि फर्जीवाड़ा भी करने लगे. कई अमीर लोगों के नाम पर भी कबीर अन्त्येष्टि योजना का पैसा गबन कर लिया गया है.

जानकार बताते है कि मुखिया से जुड़ा एक ही व्यक्ति ने सभी का फार्म भरकर फर्जी हस्ताक्षर किया है. अगर गहनता से जांच हो, तो यह मामला ना सिर्फ गबन का निकलेगा, बल्कि दूसरे के नाम का फर्जी हस्ताक्षर करने का फर्जीवाड़ा भी सामने आयेगा. गबन वाले लिस्ट में विजय सिंह के नाम पर दो बार पैसा उठाया गया है. लिस्ट के सीरियल नंबर 17 और 51 पर एक ही व्यक्ति विजय सिंह का नाम है. जबकि, विजय सिंह काफी संपन्न है.

[metaslider id=”15292″]

उन्होंने कभी कोई फार्म भरा ही नहीं, लेकिन उनका फर्जी हस्ताक्षर से फार्म भर दिया गया. जांच से लेकर भुगतान तक हो गया. कल्याणपुर प्रखण्ड के दारमाहा पंचायत के कुछ संपन्न लोगों का नाम, जिनके नाम पर गबन हुआ.

1. विजय कुमार सिंह पिता राजेंद्र सिंह

2. विजय कुमार सिंह माता रामसिंगासन देवी

3. अभय कुमार शर्मा पिता योगेंद्र सिंह

4. प्रवीन सिंह पिता व्यास सिंह

5. रामाअनूप सिंह पिता नवल किशोर सिंह

6. शशि शेखर सिंह पिता रामप्रसाद सिंह

कबीर अन्त्येष्टि अनुदान योजना में क्या है नियम 

पंचायत के बीपीएल परिवार में किसी की मौत होने पर बीपीएल सूची के साथ फार्म भरकर पंचायत के मुखिया के यहां जमा करना होता हैं, जिसपर अपना अनुशंसा कर पंचायत सचिव के पास भेजते है. पंचायत सचिव ई-सुविधा पोर्टल पर अपलोड करते हुए हार्ड कॉपी में मृत्यु प्रमाण पत्र, बीपीएल सूची के साथ फार्म को प्रखंड विकास पदाधिकारी के यहां जमा करते हैं. इसके बाद जमा हुए कागजातों की जांच प्रखण्ड विकास पदाधिकारी करते है और जांच में सबकुछ ठीक रहने पर बीडीओ जिला में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को भुगतान के लिए फॉरवर्ड कर देते है. फिर जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग में पटना फॉरवर्ड कर देती. इसके बाद पैसा पंचायत के एकाउंट में चला जाता है, जहां से लाभुकों के खाता में पैसा भेजा जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *