न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : नेपाल, बंगलादेश के बाद विदेश की धरती पर म्यांमार (वर्मा) इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में 6458 फिल्मों के बीच बेस्ट फिल्म मेकर ऑफ द ईयर समेत सात अवॉर्ड अपने नाम किया फिल्म चम्पारण सत्याग्रह ने

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : मोतिहारी/ मुम्बई 

आशीष राज स्थानीय संपादक न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

★विदेश की धरती पर नेपाल बंगलादेश के बाद बिहार की फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह म्यांमार (वर्मा) इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में 6458 फिल्मों के बीच बेस्ट फिल्म मेकर ऑफ द ईयर समेत सात अवॉर्ड जीता है। इतने सारे अवार्ड जीतने के पश्चात् फ़िल्म के लेखक, अभिनेता व निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने बताया कि यह अवार्ड चम्पारण सत्याग्रह से जुड़े सभी स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार के साथ साथ मेरी सम्पूर्ण टीम को समर्पित है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म फेस्टिवल में शामिल करने के लिए सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेशन की आवश्यकता नही होती है।★

युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, डा. राजेश अस्थाना की बहुचर्चित फिल्म ‘चम्पारण सत्याग्रह’ बंगलादेश के बाद विदेश की धरती पर फीचर फ़िल्म कैटिगरी में म्यांमार (वर्मा) इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में 6458 फिल्मों के बीच बेस्ट फिल्म मेकर ऑफ द ईयर समेत सात अवॉर्ड बेस्ट फिल्म मेकर ऑफ द ईयर बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटर एवं बेस्ट सिनेमेटोग्राफर जीता है। इस संदर्भ में आयोजन समिति के कोऑर्डिनेटर फ़िल्म फेस्टिवल जंक्शन, इंडिया ने ईमेल पर सूचना देते हुए बधाई दी है।

[metaslider id=”14718″]

ज्ञात हो कि फ़िल्म फेस्टिवल बिहार महोत्सव दिल्ली, गोवा इंटरनेशनल फ़िल्म कंपटीशन गोवा में बेस्ट फिल्म एवं बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड जीतने के बाद नेपाल विंग्स इंटरनेशनल क्रिटिक्स फिल्म फेस्टिवल के छठे आयोजन में बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्टोरी एवं बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीतने के अलावा स्वर्ण भारत इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल मुम्बई, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल मुम्बई, में सलेक्शन के बाद, कन्याकुमारी इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड के छठे आयोजन में बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले एवं बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीतने के साथ साथ छठे क्राउन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल बंगलादेश में छः केटेगरी बेस्ट डायरेक्टर ऑफ द ईयर, बेस्ट एक्टर (डा. राजेश अस्थाना), बेस्ट फिल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट स्क्रीनप्ले, एवं बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड जीतने से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

[metaslider id=”15292″]

बिहार की फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह के इतने सारे अवार्ड जीतने के पश्चात् फ़िल्म के अभिनेता व निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने बताया कि यह अवार्ड चम्पारण सत्याग्रह से जुड़े सभी स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार के साथ साथ मेरी सम्पूर्ण टीम को समर्पित है। चम्पारण सत्याग्रह बिहार की पहली फिल्म बन गई है जिसे हरएक कैटिगरी में इतने सारे अवार्ड मिले हैं। उन्होंने वर्तमान युवा पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने हेतु युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा ’’चम्पारण सत्याग्रह’’ नाम से भव्य फीचर फिल्म बनायी गई है।

पूरी फ़िल्म सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराती है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म फेस्टिवल में शामिल करने के लिए सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेशन की आवश्यकता नही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *