न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह
पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे की एंट्री राजनीति में हो गई है. उनकी पार्टी का नाम ‘हिंद सेना’ है. इसको लेकर मंगलवार (08 अप्रैल) को पटना में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस मौके पर शिवदीप लांडे ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी.

पूर्व आईपीएस ने कहा कि जो भी लोग बिहार को बदलना चाहते हैं या बिहार में बदलाव चाहते हैं उन सबका पार्टी में स्वागत है. बिहार का युवा बदलाव चाहता है. उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने उन्हें राज्यसभा भेजने, मुख्यमंत्री फेस बनाने और मंत्री बनाने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने उन पार्टियों के ऑफर को स्वीकार न करते हुए एक नई पार्टी बनाई है.
[metaslider id=”14718″]
‘हमारे खून के हर एक कतरे में हिंद है’
पार्टी की घोषणा के अवसर पर शिवदीप लांडे ने कहा कि हमारे खून के हर एक कतरे में हिंद है. इसलिए हमने पार्टी का नाम ‘हिंद सेना’ रखा है. हमारी पार्टी ‘हिंद सेना ‘का उद्देश्य धर्म, जाति और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश को एक साफ-सुथरी व्यवस्था देना है. 
19 सितंबर 2024 को दिया था इस्तीफा
बता दें कि पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे की युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता है. आईपीएस अधिकारी के पद से इस्तीफा देने के बाद वे अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे. वे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. पूर्णिया में आईजी के पद पर रहते हुए उन्होंने 19 सितंबर 2024 को इस्तीफा दिया था. लंबे समय तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था. तब अटकलें लगाई जा रही थी वो इस्तीफा वापस ले लेंगे.
[metaslider id=”15292″]
117 दिनों के बाद शिवदीप का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. 13 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर किया. 17 जनवरी को इसको लेकर गृह विभाग की ओर अधिसूचना जारी की गई. शिवदीप लांडे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. उनका पूरा नाम शिवदीप वामनराव लांडे है.
