न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी में लालू यादव का ऐलान- तेजस्वी की सरकार बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज स्थानीय संपादक न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

*मोतिहारी में लालू यादव ने कहा कि चुनाव में तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है, कोई माई का लाल रोक नहीं सकता है.*

मोतिहारी बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. उससे पहले एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी. कोई माई का लाल सरकार बनने से नहीं रोक सकता है.

तेजस्वी यादव की बनेगी सरकार

दरअसल, लालू यादव कल्याणपुर से राजद विधायक मनोज कुमार यादव के पिता स्व. कामरेड यमुना यादव की पुण्यतिथि पर कोटवा प्रखंड के जसौली जमुनिया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आये थे. इस दौरान उन्होंने लगभग आठ मिनट तक सभा को संबोधित करते हुए लोगों से चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया.

भोजपुरी में जिताने का अपील की

लालू प्रसाद यादव ने पूर्व विधायक यमुना यादव को याद किया और उनके कार्यकाल के बारे में बताया. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में राजद को वोट देने की अपील भोजपुरी में करते हुए कहा कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना है. कल्याणपुर से मनोज यादव के साथ जिला के सभी सीट पर जीत दिलाकर सरकार बनवाई.

[metaslider id=”14718″]

पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का माई-बहन योजना बहुत अच्छी योजना है. उसके संबंध में गांव-गांव तक लोगों को बताना है. उन्होंने पूर्व विधायक स्व यमुना यादव को महान समाजवादी नेता बताया. संबोधन के बाद वे विधायक मनोज कुमार यादव के आवास पर पहुंचे और पूर्व विधायक स्व. यमुना यादव की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी.

लालू यादव को देखने उमड़ी भीड़

राजद सुप्रीमो लालू यादव दोपहर करीब एक बजे मोतिहारी पहुंचे, उनके आगमन को लेकर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा था. लालू यादव को देखने और सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *