न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग न्यूज अपडेट मोतिहारी में कुर्की जब्ती का महाअभियान, एक साथ 100 से ज्यादा अपराधियों के घर पर चला कानून का हथौड़ा

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी 

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

*पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने वारंटीयों से अपील की कुर्की जपती से बचाना है तो सरेंडर कर दे। नहीं तो कुर्की की जाएगी। जिले के 56 थानों में 100 से अधिक अपराधियों और आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की जा रही है। सर्वाधिक निष्पादन करने वाले थाने ढाका , चिरैया, हरसिद्धि, पहाड़पुर, केसरिया, फेनहारा, बजरिया, कोटवा टॉप 5 थानाध्यक्ष को मिलेगा प्रशस्ति पत्र, वहीं गंभीर शीर्ष/कांड में करने वाले TOP 3 थाना को भी प्रशस्ति पत्र मिलेगा।*

पूर्वी चम्पारण जिले में मोतिहारी पुलिस ने महाकुर्की अभियान शुरू किया गया। जिसके तहत जिले के 56 थानों में 100 से अधिक अपराधियों और आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने वारंटीयों से अपील की कुर्की जपती से बचाना है तो सरेंडर कर दे। नहीं तो कुर्की की जाएगी। उन्होंने कहा कि टॉप 5 थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र मिलेगा। गंभीर शीर्ष/कांड में करने वाले TOP 3 थाना को भी मिलेगा प्रशस्ति पत्र मिलेगा।

इस अभियान के दौरान शराब माफिया, अपहरण और हत्या के आरोपी,, ड्रग्स माफिया एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इस मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ सभी एसडीपीओ, डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद थे। इन अपराधियों के घरों पर जाकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी।

[metaslider id=”15292″]

खास बात यह रही कि न्यायालय के आदेश पर एक साथ कई अपराधियों के घर की कुर्की-जब्ती की गयी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस अभियान के तहत 100 से ज्यादा अपराधियों और आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए समय दिया गया था, लेकिन जो लोग निर्धारित समय सीमा के भीतर सरेंडर नहीं किए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कुर्की जब्ती अभियान में 56 थाना क्षेत्र के 100 से अधिक बदमाशों के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी। इनके घर पर कानून का हथौड़ा चलाया गया और आगे भी यह अभियान जारी रहेगी।

[metaslider id=”14718″]

पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की माने तो यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। कुर्की जब्ती के पहले इन अपराधियों को आत्मसमर्पण करने का समय लिया गया था लेकिन अपराधियों ने कोर्ट का आदेश नहीं माना जिसके बाद कुर्की जब्ती का यह महाअभियान चलाया जा रहा है।

इस महाअभियान में सर्वाधिक निष्पादन करने वाले थाने ढाका , चिरैया, हरसिद्धि, पहाड़पुर, केसरिया, फेनहारा, बजरिया, कोटवा को प्रशस्ति पत्र मिलेगा। वहीं टॉप 5 थानाध्यक्ष को मिलेगा प्रशस्ति पत्र…गंभीर शीर्ष/कांड में करने वाले TOP 3 थाना को भी मिलेगा प्रशस्ति पत्र मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *