न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : भारतीय सशस्त्र बलों की अद्भुत शक्ति और साहस का प्रदर्शन करने वाला दो दिवसीय ‘शौर्य वेदनाम’ संपन्न

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : मोतिहारी 

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

*यह पहला अवसर था जब बिहार के मोतिहारी में ऐसा शानदार आयोजन किया गया, जिसने आम जनता को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के अद्वितीय पराक्रम और तकनीकी क्षमताओं से रूबरू कराया। इस दो दिवसीय उत्सव में सेना के अत्याधुनिक उपकरणों, हैरतअंगेज मोटरसाइकिल स्टंट, मार्शल आर्ट प्रदर्शन, युद्ध प्रदर्शन, डॉग शो और कई अन्य शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।*

भारतीय सशस्त्र बलों की अद्भुत शक्ति और साहस का प्रदर्शन करने वाला दो दिवसीय ‘शौर्य वेदनाम उत्सव 8 मार्च 2025 को मोतिहारी में भव्य तरीके से संपन्न हुआ। यह पहला अवसर था जब बिहार के मोतिहारी में ऐसा शानदार आयोजन किया गया, जिसने आम जनता को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के अद्वितीय पराक्रम और तकनीकी क्षमताओं से रूबरू कराया।

इस दो दिवसीय उत्सव में सेना के अत्याधुनिक उपकरणों, हैरतअंगेज मोटरसाइकिल स्टंट, मार्शल आर्ट प्रदर्शन, युद्ध प्रदर्शन, डॉग शो और कई अन्य शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहे।

गांधी मैदान, मोतिहारी में लगी सैन्य प्रदर्शनी में टी-90 टैंक, भारतीय गोना का मुख्य युद्ध टैंक, स्वदेशी निर्मित के-1 वज्र स्व-चालित जीप, बीएमपी वाहन और देश में ही निर्मित आधुनिक हथियार लोकेटिंग रडार (डब्ल्यूएलआर) स्वाति का प्रदर्शन ग्राम आकर्षण का केंद्र रहा। भारतीय नौसेना के कर्मियों ने आगंतुकों की नौसेना की त्रि-आयामी क्षमताओं के बारे में जानकारी दी और युवाओं को नौसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। नौसेना बैंड के शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

[metaslider id=”14718″]

कार्यक्रम में वीर शहीदों की स्मृति में एक विशेष स्मारक स्थल बनाया गया, जहां उपस्थित लोगों ने भारतीय सशस्त्र बलों के अमर वीरों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन में आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित स्वदेशी सैन्य तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया। अत्याधुनिक टैंक, आर्टिलरी गन और स्वदेशी सैन्य उपकरणों ने भारत की रक्षा क्षमता के बढ़ते प्रभाव को प्रदर्शित किया। पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित जॉब फेयर में कई रोजगार अवसर प्रदान किए गए। भारतीय सेना के क्षेत्रीय भर्ती कार्यालयों ने युवाओं को सैन्य सेवा में उपलब्ध नवीनतम अवसरों और करियर के विकल्पों की जानकारी दी।

इस दुर्लभ अवसर ने उपस्थित लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों की शक्ति, साहस और अत्याधुनिक तकनीकी कौशल का प्रत्यक्ष अनुभव करने का अवसर दिया। ‘शौर्य वेदनाम उत्सव ने न केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए देश प्रेम का जज्बा भी जागृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *