न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : दरोगा जी तो चोर निकले, अपने ही थाने से जीप चुराई, उसकी जगह खटारा को लगायी, गए जेल

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : 

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

बिहार के बेगूसराय में चोरी का अजब-गजब मामला सामने आने से पुलिस पदाधिकारी भी हैरान हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि चोर कोई और नहीं बल्कि पुलिस विभाग के ही पदाधिकारी हैं.

दरअसल, मामला मटिहानी थाना बेगूसराय से जीप चोरी का है.चोरी का आरोप थाना के दारोगा सुजीत कुमार(वर्तमान में नगर थाना), सहयोगी मटिहानी निवासी कारी सिंह, गोनू सिंह, मटिहानी थाना में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर मोहम्मद जाकिर को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने इस चोरी के मामले में खुलासा किया तो हैरानी हुई. पुलिस के मुताबिक 7 फरवरी को बदलपुरा चौक के समीप कमांडर जीप ने एक साइकिल पर सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी थी. इस घटना में एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई थी. एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी. मृतक छात्रा की पहचान बबलू ठाकुर की 18 वर्षीय पुत्री शिमी कुमारी के रूप मे हुई थी.इस घटना के बाद लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया था.

[metaslider id=”14718″]

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जिस कमांडर जीप से मौत हुई थी उसे जब्त कर मटिहानी थाना में लगा दिया. इसी क्रम में कमांडर जीप के गायब होने और दूसरे कमांडर जीप को वहां लगा देने की आशंका हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *