न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किए गए

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : नई दिल्ली 

ई. युवराज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सह समाचार संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के साथ ही समाप्त होगी.

[metaslider id=”14718″]

ज्ञात हो कि श्री दास दिसंबर 2018 में रिजर्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किए गए थे, और 10 दिसंबर 2024 का उनका कार्यकाल समाप्त हुआ. आदेश के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-1 डॉक्टर पीके मिश्रा के साथ प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में काम करेंगे.केंद्र सरकार में अपॉइंटमेंट कमेटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शक्तिकांत दास, आईएएस (रिटायर्ड) (टीएन:80) की प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी. उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक जारी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *