न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, होम-फाइनेंस सीएम रेखा गुप्ता के पास

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

नई दिल्ली से डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

दिल्ली में नई सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ. जहां रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके साथ ही 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली.

रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

आपको बता दें कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने रामलीला मैदान में पद की शपथ ली. LG विनय सक्सेना ने सीएम पद की शपथ दिलवाई. यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापस लौटी है.रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था. रेखा गुप्ता इस सीट से 29000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं.

 

इन मंत्रियों ने ली शपथ

प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली. भाजपा के आशीष सूद ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली. भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली. भाजपा के कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली.

रेखा गुप्ता ने संभाला कार्यभार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सचिवालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला, वह दिल्ली की चौथी और भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज सचिवालय आकर मुख्यमंत्री कार्यालय में हमने चार्ज संभाल लिया है. आज शाम कैबिनेट मीटिंग रखी गई है. हमारा विकसित दिल्ली का लक्ष्य पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा.हम दिल्ली से किए गए एक-एक वादे को पूरा करेंगे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के साथ आज कार्यभार संभालते हुए विक्ट्री साइन दिखाती हुई दिखीं.

[metaslider id=”14718″]

मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

इसके बाद अब दिल्ली में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. रेखा गुप्ता के पास वित्त, योजना, GAD, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि और भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता, प्रशासनिक सुधार रहेगा.

परवेश वर्मा के पास PWD, विधान मामलों, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल रहेगा.

आशीष सूद को गृह, विद्युत, UD, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा रहेगा.

मनजिंदर सिरसा को खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, उद्योग दिया गया है.

रवींद्र कुमार इंद्राज को सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सहकारिता दिया गया है.

वहीं कपिल मिश्रा को विधि एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, पर्यटन विभाग दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *