न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी में भू माफियाओं का आतंक बढ़ा, चीनी मिल के जमीन पर अवैध भवन का निर्माण, थाना में निर्माण करा रहे व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★शहर में बंद पड़े हनुमान चीनी मिल के रोक वाले जमीन पर दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में यहां जमीन पर काम जोर सोर से चल रहा है। इस तरह से कई दिनों तक काम चलने के बाद भी प्रशासन की नजर उस पर नहीं गई, जब बात मीडिया में आई तो अधिकारियों की नींद खुली, उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और काम पर रोक लगाया, जिसके बाद भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।★

मोतिहारी में भू माफियाओं का राज बढ़ गया है। शहर में बंद पड़े हनुमान चीनी मिल के रोक वाले जमीन पर दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में यहां जमीन पर काम जोर सोर से चल रहा है। इस तरह से कई दिनों तक काम चलने के बाद भी प्रशासन की नजर उस पर नहीं गई, जब बात मीडिया में आई तो अधिकारियों की नींद खुली, उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और काम पर रोक लगाया, जिसके बाद भू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

कर्मचारी के आवेदन पर छतौनी थाना में प्राथमिकी

हनुमान चीनी मिल के जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की खबर मीडिया में आने के बाद सदर अंचल की नींद खुली। प्रशासन ने अब काम पर रोक लगाते हुए काम करा रहे है श्रीकांत जयसवाल पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया हैं।

क्या कहते है श्रीकांत जयसवाल

हनुमान चीनी मिल पर काम करा रहे है श्रीकांत जयसवाल ने बताया की वह वर्ष 2012,13 के ही चीनी मिल के मालिक विमल नोपाली को पैसा दिया था, जिसका पेपर भी मेरे पास है। फिर भी उस जमीन पर मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा हैं।

क्या कहते है एसडीओ

सदर एसडीओ ने कहा की सदर सीओ से जांच करा काम पर रोक दिया गया हैं। अभी कर्मचारी के आवेदन पर छतौनी थाना में श्रीकांत जयसवाल पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया, वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *