न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : सुभाष कुशवाहा जो प्रदेश के उपाध्यक्ष बने हुए हैं वो जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के रहमों करम पर : सचिन्द्र कुशवाहा

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

जदयू में कुशवाहा समाज के नेता दो फाड़ हो गए हैं. रालोसपा के जदयू में विलय के बाद पहली बार मोतिहारी जिला इकाई में कुशवाहा समाज के नेताओं के बीच तलवारें खींच गई है. उपेंद्र कुशवाहा के मोर्चा खोलने के बाद रालोसपा से आए कुशवाहा नेताओं को जदयू के उसी समाज के नेताओं ने हमला बोलना शुरू कर दिया है. जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार बरियारपुर मोतिहारी में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात – चीत करते हुए प्रदेश सचिव जनता दल यू् सचिन्द्र कुशवाहा ने कहा सुभाष कुशवाहा जो प्रदेश के उपाध्यक्ष बने हुए हैं वो बिहार प्रदेश अध्यक्ष जदयू उमेश सिंह कुशवाहा के रहमों करम पर हैं और वे उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी करते हैं। यह उनकी नीच मानसिकता को दर्शाता हैं। वे खुद अपने अन्दर देखें।

उन्होंने कहा कि सुभाष कुशवाहा एक नाच के जोकर के समान है कभी इस पार्टी में, कभी उस पार्टी में, कभी इस नेता के साथ, कभी उस नेता के साथ, कोई स्थिरता नहीं हैं। उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्हें इस प्रकार की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है। सुभाष कुशवाहा कहते हैं हम लोग ( 3500000 ) पैंतीस लाख सदस्य बनाए हैं लेकिन मोतिहारी जिला कार्यालय से सुभाष कुशवाहा 160 रसीद ले गए हैं जो कि अभी तक वापस नहीं किए हैं। सदस्य बनाए हैं कि नहीं बनाए यह भी नहीं बताए हैं और 160 रसीद का कोई अता पता नहीं है। यह उनके ऊपर160 रशिद बाकी है जो उनके राजनीतिक दिवालियापन का प्रमाण है।

समता पार्टी के स्थापना काल के वरीय सदस्य शशि भूषण कुशवाहा ने कहा सुभाष कुशवाहा जैसे लोग किसी भी दल में रहने लायक नहीं है । सुभाष कुशवाहा को पार्टी के सभी पदों से हटा देना चाहिए। वे राजनीतिक नौकरी करना चाहते हैं कि चाकरी करना चाहते हैं। वे जिस पत्तल में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। अभी तक उसका यही इतिहास रहा है। समता पार्टी के पुराने सदस्य एवं 17 पिपरा विधानसभा के राज्य परिषद के सदस्य कविंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के साथ था, साथ है ,और साथ रहेगा। सुभाष जैसे लोग ही कुशवाहा समाज को बदनाम करता हैं, पूर्वी चंपारण में कुशवाहा समाज सुभाष कुशवाहा को अपने समाज से बाहर कर चुका है।

वहीं पूर्व उपाध्यक्ष युवा जदयू बबन कुशवाहा ने कहा सुभाष कुशवाहा आप बताएं आप किस किस नेता का गंजी – बनियान साफ किए हैं। आप की क्या औकात हो गई कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के ऊपर अनर्गल बयानबाजी करते हैं। माननीय उमेश सिंह कुशवाहा जी विधायक रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यू के हैं। आपकी इतनी औकात नहीं कि आप उन पर अभद्र टिप्पणी करें। उनके आने से पूरे बिहार में जदयू सदस्यों की संख्या (7500000) पचहत्तर लाख हुई है और कुशवाहा समाज अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस करता है। कुशवाहा समाज जनता दल यू के साथ है। आप होश – हवास में रहिए आपके लिए यही अच्छा होगा।

प्रेस वार्ता में श्यामाकांत कुशवाहा प्रदेश सचिव युवा जदयू, सत्यनारायण प्रसाद अध्यक्ष प्रखंड तेतरिया, सच्चिदानंद कुशवाहा अध्यक्ष प्रखंड घोड़ासहन, दिलीप कुशवाहा, नागेश्वर कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, राज किशोर कुशवाहा सभी ने सुभाष कुशवाहा के अनर्गल बयान की कड़ी भर्त्सना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *