न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : उपेंद्र पर बोले नीतीश-रहें तो अच्छा…जाएं तो उनकी इच्छा, हिस्सा लेकर जाएंगे वाले बयान पर कहा- कोई परेशानी है तो मुझसे बात करें

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★अगर उन्हें कोई परेशानी है तो आए मुझसे बात करें, बैठें उनकी समस्या का समाधान होगा। मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होता है। ये बातें मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद गांधी मैदान में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।★

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने उन्हें पार्टी में लाया, सम्मान जनक पद दिया। सम्मान दिया इसके बाद भी वह केवल बाहर में बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि वो पार्टी में रहें तो बहुत अच्छा…जाएं तो उनकी इच्छा।

अगर उन्हें कोई परेशानी है तो आए मुझसे बात करें, बैठें उनकी समस्या का समाधान होगा। मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होता है। ये बातें मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद गांधी मैदान में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

तेजस्वी बोले- कोई पार्टी के खिलाफ जाएगा तो कार्रवाई होगी

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम जानते हैं इसके पीछे कौन है। अब पहले वाली बात नहीं है कि कोई कुछ कहेगा और हम बिखर जाएंगे। हमारे एक होने का कारण देश में काबिज सांप्रदायिक शक्तियों को हटाना है। कोई पार्टी के खिलाफ काम करेगा तो कार्रवाई होगी।

उपेंद्र कुशवाहा को शर्म आनी चाहिए- जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष

जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को शर्म आनी चाहिए। कल तक वह संगठन मजबूत करने की बात कर रहे थे और आज हिस्सेदारी मांग रहे हैं। नीतीश कुमार ने जिनकी इतनी मदद की जिन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया। जब वह बेरोजगार हो गए थें और आटा चावल बेच रहे थे तब उन्हें विधान परिषद भी भेजा और वह ऐसा बयान दे रहे हैं तो यह ताज्जुब की बात है।

इससे पहले बुधवार को जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया था। उन्होंने दो टूक कहा- उनको जब जाना हो, जितना जल्दी जाना हो, वो चले जाएं। उनको जब मौका मिलता है, वह चले जाते हैं।

बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने उपेंद्र कुशवाहा के हिस्सेदारी वाले बयान पर कहा कि वो किस चीज की हिस्सेदारी मांग रहे हैं वह आप भी समझ रहे हैं।

मुख्यमंत्री के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर। साथ ही नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले।

मदरसा की जांच पर बोले- हम हाईकोर्ट से ऊपर थोड़ी

पटना उच्च न्यायालय द्वारा अनुदान लेने वाले मदरसों की जांच किये जाने के संबंध में दिए गए आदेश के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोर्ट का कोई ऑर्डर होता है तो सब चीजों को देखा जाता है। कोर्ट का आदेश है तो उसे देखा जाएगा। जितने मदरसों को मान्यता मिल गई है, हम लोग सबकी मदद करते रहे हैं।

जिनको पहले मान्यता मिली हुई थी और बाद में हम लोगों ने जिनको मान्यता दी है उनकी शुरू से सहायता कर रहे हैं। अगर कोई कोर्ट गया है और कोर्ट का जो ऑर्डर है उसे देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *