न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : पढ़ाई के लिए बेटी को डांटा था, अगले दिन मिली लाश, नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार मुहल्ले की घटना

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★”बीती रात पढ़ाई को लेकर सलोनी को डांटा था. उसके बाद सभी खाना खाकर सो गए. सुबह लगभग आठ बजे तक सलोनी के रूम का दरवाजा बंद था. उसकी मां जगाने गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला. फिर कुछ देर बाद सलोनी के रूम की खिड़की से अंदर झांका तो सलोनी का शरीर फंदा से लटका हुआ था.”★

बिहार के मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार मुहल्ले में फंदे से लटका हुआ एक किशोरी का शव बरामद हुआ है. पढ़ाई को लेकर पिता द्वारा डांटे जाने से नाराज किशोरी ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

छात्रा का शव बरामद

मृतका की पहचान 15 वर्षीय सलोनी कुमारी के रूप में हुई है. वह अपने परिवार के साथ राजा बाजार में एक किराये के मकान में रहती थी. छात्रा के पिता ने बताया कि वे लोग केसरिया थाना क्षेत्र के ढेंकहा के रहने वाले हैं और राजा बाजार स्थित उर्मिला पांडे के घर में रूम भाड़ा पर लेकर परिवार के साथ रहते हैं.

“बीती रात पढ़ाई को लेकर सलोनी को डांटा था. उसके बाद सभी खाना खाकर सो गए. सुबह लगभग आठ बजे तक सलोनी के रूम का दरवाजा बंद था. उसकी मां जगाने गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला. फिर कुछ देर बाद सलोनी के रूम की खिड़की से अंदर झांका तो सलोनी का शरीर फंदा से लटका हुआ था.”- छात्रा के पिता

बोले पिता- ‘पढ़ाई के लिए डांटा तो दे दी जान’

पिता ने बताया कि मां बेटी के शव को फंदे से झूलते देख चिल्लाने लगी. उसके बाद परिवार के बाकी लोग इकट्ठा हो गए. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस आई और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया. नगर थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि एक किशोरी ने फंदे से लटककर जान देने की सूचना मिली है. पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *