न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी एसपी की सक्रियता से 24 घंटे के अंदर बरामद हुआ 11kg चरस, पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, नेपाल से भारत कर रहे थे प्रवेश

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने 24 घंटे के अंदर 11 किलो चरस के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार एक बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। लेकिन नेपाली तस्कर आसानी से भारत में प्रवेश कर रहे है। इसको लेकर लोगो बॉडर के सुरक्षा पर सवाल उठाने लगे हैं।★

देश स्वतंत्रता दिवस मानने की तैयारी में है। इसको लेकर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई। वहीं दूसरी तरफ भारत नेपाल के रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के बॉडर से नेपाली तस्कर बॉडर के सुरक्षा में सेंद मार कर मादक पदार्थ की तस्करी सफलता पूर्वक कर रहे हैं। हालाकि बॉडर पार तो कर जा रहे है।

लेकिन मोतिहारी पुलिस की नजरो नहीं बच पा रहे हैं। मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने 24 घंटे के अंदर 11केजी चरस के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार एक बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। लेकिन नेपाली तस्कर आसानी से भारत में प्रवेश कर रहे है। इसको लेकर लोगो बॉडर के सुरक्षा पर सवाल उठाने लगे हैं।

बॉडर पर है चौकसी तो तस्कर कैसे कर रहे प्रवेश

भारत नेपाल बॉडर पर कई जांच एजेंसी से लेकर खुफिया विभाग और एसएसबी के जवान लगा हुआ हैं। फिर भी तस्कर उन्हें चकमा दे कर भारत में प्रवेश कर जा रहे है। भले अलग बात है कि मोतिहारी एसपी के कुशल नेतृत्व में उन्हे धर दबोचा जा रहा हैं। लेकिन सीमा के सुरक्षा में कही न कही कमी है तभी तो तस्कर सेंधमारी करने में सफल हो जा रहा है। और मादक पदार्थ की बड़ी बड़ी खेप लेकर देश में प्रवेश कर जा रहा हैं। ऐसे आतंकी भी कर सकते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा, जबकि कई जांच एजेंसी, खुफिया विभाग से लेकर एसएसबी को लगाया गया है कि बॉडर की निगरानी करें।

एसपी ने कहा अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने न्यूज़ टुडे टीम को बताया कि सभी जांच एजेंसी से मिल कर ही बॉडर की रक्षा की जा रही हैं। जांच एजेंसी का मदद भी मिल रहा हैं। इसके अलाव उन सभी अधिकारी के साथ मिल कर बैठक किया जाएगा। और इस पर लगाम लगाने के लिए अलग रणनीति बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *