न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : बिहार में 16 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण, खगड़िया से सीतामढ़ी तक जाएगी

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★बिहार कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने वाला है। बांका के मंदार पर्वत से शुरू होने के बाद भागलपुर तक इस यात्रा का पहला चरण पूरा किया गया। तब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई थी।★

बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बांका के मंदार पर्वत से शुरू होने के बाद भागलपुर तक यात्रा पूरी करने के बाद अब 16 जनवरी से खगड़िया से फिर शुरू होगी। इससे पहले बिहार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई थी।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि दूसरे चरण में यात्रा खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए सीतामढ़ी में 24 जनवरी को विराम लेगी। यात्रा में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा विधानमंडल में दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, अनिल शर्मा, मदन मोहन झा सहित कई प्रमुख नेता शामिल रहेंगे।

साथ ही सभी जिलों के प्रमुख नेताओं की भी इस यात्रा में लगातार उपस्थिति रहेगी। इस चरण में भी यात्रा लगभग 150 किमी की दूरी छह जिलों में तय करेगी। 24 जनवरी को सीतामढ़ी पहुंचकर इस यात्रा को विराम दिया जाएगा। इस पदयात्रा में लाखों लोगों तक राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश लेकर प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *