न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : बिहार में जमीन, फ्लैट व अन्य दस्तावेजों के निबंधन में जबर्दस्त उछाल, पहली बार छू सकता है छह हजार करोड़ का आंकड़ा

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★महज नौ-दस माह में ही निबंधन विभाग ने राजस्व का 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस वित्तीय वर्ष में ढाई माह शेष हैं। ऐसे में पहली बार निबंधन विभाग छह हजार करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। पिछले वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक 5215 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति का रिकार्ड बना था।★

राज्य में जमीन, फ्लैट व अन्य दस्तावेजों के निबंधन में जबर्दस्त उछाल आया है। इससे निबंधन विभाग राजस्व का नया रिकॉर्ड बना सकता है। इस वित्तीय वर्ष का लक्ष्य 5500 करोड़ रुपये है, जिसके विरुद्ध 13 जनवरी तक 4922 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

महज नौ-दस माह में ही निबंधन विभाग ने राजस्व का 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस वित्तीय वर्ष में ढाई माह शेष हैं। ऐसे में पहली बार निबंधन विभाग छह हजार करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। पिछले वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक 5215 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति का रिकार्ड बना था।

सभी 136 कार्यालय 100 प्रतिशत से पास

राज्य में 136 निबंधन कार्यालय है। पहली बार ऐसा है कि सभी कार्यालय 100 प्रतिशत से अधिक राजस्व के लक्ष्य के साथ आगे चल रहे हैं। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गया जैसे शहरों ने तो मोटा राजस्व दिया ही है, छोटे शहरों में भी निबंधन से मोटी आमदनी हुई है। लालगंज, सारण और सहरसा जैसे छोटे शहरों ने लक्ष्य से 150 प्रतिशत तक राजस्व दिया है।

बिहटा, संपतचक समेत 10 नए कार्यालय खुले

इस वित्तीय वर्ष में दस नए निबंधन कार्यालय खुले हैं। इनमें पटना जिले में बिहटा, फतुहा और संपतचक के अलावा मनिहारी, पातेपुर, शाहरपुर पटोरी, अमरपुर , बनमनखी, डुमंराव और लौरिया शामिल है। इनमें बिहटा में सर्वाधिक 13 करोड़ से अधिक जबकि संपतचक में 10 करोड़ से अधिक का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ है।

सर्वाधिक राजस्व वाले छह कार्यालय

कार्यालय – कुल राजस्व 

पटना – 369.55 करोड़
मुजफ्फरपुर – 163.56 करोड़
दानापुर – 153.80 करोड़
भागलपुर – 144.79 करोड़
गया – 124.25 करोड़
फुलवारीशरीफ  – 117 करोड़
पूर्णिया सदर – 99.71 करोड़
पटना सिटी – 94.64 करोड़
मोतिहारी – 92.75 करोड़
दरभंगा – 86.44 करोड़

लक्ष्य से सर्वाधिक आगे रहने वाले कार्यालय

कार्यालय – राजस्व प्रतिशत

लालगंज – 157.12
सारण – 155.38
सहरसा – 148.04
सुपौल – 147.30
झंझारपुर – 144.12
फारबिसगंज – 143.83
समस्तीपुर –  143.51
कमतौल – 143.32
बसंतपुर – 143.23
सीतामढ़ी सदर –  143.17

पिछले पांच साल में राजस्व 

वर्ष : राजस्व 

2021-22 : 5215.26 करोड़
2020-21 : 4257.55 करोड़
2019-20 : 4422.27 करोड़
2018-19 : 4132.15 करोड़
2017-18 : 3555.30 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *