न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी में हादसा, 2 की हालत गंभीर:तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को रौंदा, लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में डाकबंगला के पास एक तेजी रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार पहले दो बाइक सावर को ठोकर मारा। उसके बाद सड़क किनारे लगे सब्जी के ठेले में कार ठोकर मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। इस सड़क दुर्घटना में चार लोगो घायल हो गया है। सभी घायल को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहा से प्रथम उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।★

मोतिहारी में अनियंत्रित कार ने सड़क पर 4 लोगों को रौंद दिया। हालाकि, इसमें किसी की मौत नहीं हुई है। चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिसमें दो को स्थिति नाजुक बनी हैं। बताया जा रहा है कि मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में डाकबंगला के पास एक तेजी रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार पहले दो बाइक सावर को ठोकर मारा। उसके बाद सड़क किनारे लगे सब्जी के ठेले में कार ठोकर मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। इस सड़क दुर्घटना में चार लोगो घायल हो गया है। सभी घायल को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहा से प्रथम उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

क्या कहते हैं डॉक्टर

सड़क दुर्घटना में घायल का इलाज कर रहे डॉक्टर चंद्र सुभाष ने बताया की एक का पैर टूटा है, एक बच्चा है जिसके सर में गंभीर चोट आई दोनो की गंभीर स्थिति को देख हायर सेंटर रेफर किया गया हैं। जबकि दो को दूसरे डॉक्टर के पास रेफर किया गया हैं।

कार ड्राइवर को आसपास के लोगों ने पकड़ा

अनियंत्रित कार चालक ने ठोकर मार कर कार वही छोर कर भाग रहा था, इसी बीच वहा मौजूद अन्य लोगों ने कार के ड्राइवर को पकड कर नगर थाना को सौंपा है। जहां उससे पूछताछ गई तो उसने बताया कि मोतिहारी में आगामी आठ जनवरी को होने वाले सम्मेलन की तैयारी के लिए आये लोगों को लेकर जा रहा था।

रोज लगता है सड़क किनारे सब्जी की दुकान

जख्मी युवक ने बताया कि रोज सब्जी की दुकान लगाते है। आज भी सब्जी का दुकान लगा ही रहा था कि तेज गति से आ रही कार ने चार लोगों को रौद दिया। रौदने के साथ बिजली के पोल में ठकर मारा जिससे पोल टूट कर गिर गया और ठेला और दुकान के पिलर से टकरा कर रुक गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *