न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी में फ्लिपकार्ट ऑफिस में 5.50 लाख की लूट, महज चार घण्टे में ही पुलिस ने उद्भेदन कर लूट के रुपये के साथ अपराधियों को दबोचा

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★दो बाइक पर सवार पांच अपराधी ग्राहक की तरह कार्यालय में घुसे. अपराधियों ने कार्यालय में प्रवेश करने के साथ ही पिस्तौल निकाल कर सभी कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया. फिर उन्होंने जमकर लूटपाट मचाई और एक अपराधी ने फाइनेंस मैनेजर को डरा कर कैश काउंटर से सारा पैसा निकाल लिया. लूट के 5 लाख 67 हजार रुपया को लैपटॉप के बैग में डाल कर सभी अपराधी फरार हो गए और जाते समय अपराधिरों ने ऑफिस के गेट को बंद कर दिया.★

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में फ्लिपकार्ट ऑफिस में 6 लाख की लूट को अंजाम दिया है. ग्राहक बनकर ऑफिस में घुसे अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट मचाई. घटना नगर थाना के देवरहा बाबा चौक के पास स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस की है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद डीएसपी समेत स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाली.

दो बाइक पर सवार पांच अपराधी ग्राहक की तरह कार्यालय में घुसे. अपराधियों ने कार्यालय में प्रवेश करने के साथ ही पिस्तौल निकाल कर सभी कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया. फिर उन्होंने जमकर लूटपाट मचाई और एक अपराधी ने फाइनेंस मैनेजर को डरा कर कैश काउंटर से सारा पैसा निकाल लिया. लूट के 5 लाख 67 हजार रुपया को लैपटॉप के बैग में डाल कर सभी अपराधी फरार हो गए और जाते समय अपराधिरों ने ऑफिस के गेट को बंद कर दिया.

कंपनी के फाइनेंस मैनेजर मुकेश कुमार बेतिया के रहने वाले हैं. जो इस घटना के बारे में बताते हुए भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने अंदर घुसने के साथ ही सभी के उपर पिस्तौल तान दिया और मेरे केबिन के अंदर घुस कर सभी पैसा निकाल लिया. यहां तक कि मेरे पर्स में रखा रूम रेंट का 5000 रुपया भी लूट लिया. इसके अलावा डिलेवरी बॉय से भी लूट पाट की गई. अपराधियों ने अंदर घुसने के साथ ही सभी कर्मियों का मोबाइल छीन लिया था. सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी गई है.

चार घण्टे में पुलिस ने कर लिया उद्भेदन

फ्लिपकार्ट लूट मामले को महज चार घण्टे में ही पुलिस ने उद्भेदन कर लूट के 5.50 लाख रुपए बरामद करते हुए हथियार के साथ लुटेरा को गिरफ्तार कर लिया है. ज्ञात हो कि रविवार की रात नगर थाना क्षेत्र के नगर थाना क्षेत्र के कोलुहारुआ में देवरहा बाबा चौक के पास स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस के वेयरहाउस से लूट हुई थी. पकड़े गए अपराधियों की गाड़ी पर जन सुराज का झण्डा और ह्यूमन राइट का बोर्ड लगा हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *