न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : बिहार के लाल इशान किशन ने मारा दोहरा शतक, 131 गेंद पर 210 रन बनाकर सबसे फास्टेस्ट डबल सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करवाया

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★ईशान ने बनाया फास्टेस्ट डबल सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड,
★तीसरे वनडे में 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट, विराट            सेंचुरी के करीब,
★ क्रिकेट की भाषा में कहा जाए तो इशान किशन ने सबसे               फास्टेस्ट डबल सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करवाया है.

अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि बिहार के लाल इशान किशन ने क्रिकेट जगत में एक नया इतिहास रच दिया है. ना सिर्फ दोहरा शतक मारा है बल्कि 131 गेंद में 210 रन बनाकर आउट हो गए. क्रिकेट की भाषा में कहा जाए तो इशान किशन ने सबसे फास्टेस्ट डबल सेंचुरी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करवाया है. बताते चलें कि ईशान किशन मूल रूप से बिहार के नवादा के रहने वाले हैं.

24 साल के किशन ने क्रिस गेल (138 बॉल पर) को पीछे छोड़ा। गेल ने 2014 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था। पूर्व कप्तान विराट कोहली भी शतक के करीब हैं। इन दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 36 ओवर में 2 विकेट खोकर 306 रन बना लिए हैं।

ईशान 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट हुए। जबकि विराट 76 बॉल पर 86 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रेयस अय्यर उनका साथ दे रहे हैं। पहले दो वनडे मुकाबले जीतकर बांग्लादेश की टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है। भारत इस मैच में क्लीन स्वीप से बचने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *