न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : 25 बेड का अस्थाई आश्रय स्थल का उद्घाटन किया जिलाधिकारी ने, 15 नवंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक नि:शुल्क सेवा प्रदान किया जाएगा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा सदर अस्पताल, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के प्रांगण में नि :शुल्क अस्थाई आश्रय स्थल का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।

नगर विकास एवं आवास विभाग ,बिहार सरकार की योजना, दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम, मोतिहारी द्वारा 25 बेड का अस्थाई आश्रय स्थल का निर्माण किया गया है।

अस्थाई आश्रय स्थल मे दिनांक 15 नवंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक नि:शुल्क सेवा प्रदान किया जाएगा। ठंड के मौसम में 24 घंटे टेंट, कंबल, चादर, शौचालय, पानी, बिजली आदि की सुविधा उपलब्ध है। आश्रय स्थल में महिला एवं पुरुष की ठहरने की व्यवस्था अलग-अलग की गई है।

मोतिहारी शहर में आश्रय विहीन लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। असहाय एवं जरूरतमंद लोग इस आश्रय स्थल में सुविधाओं का नि: शुल्क लाभ उठा सकते हैं।

इस अवसर पर सिविल सर्जन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निगम मोतिहारी, विशेष कार्य प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *