न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जदयू और बीजेपी के बीच चल रही खिचातानी के बीच पंचायती राज मंत्री और भाजपा नेता का बयान, आने वाले चुनाव में BJP अपने दम पर सरकार बनाएगी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार में अकेले सरकार बनाने का दम रखती है BJP, जिला कार्यसमिति की बैठक में हाजीपुर पहुंचे मंत्री सम्राट चौधरी, बोले- आने वाले चुनाव में बीजेपी अकेले सरकार बनाने की ताकत रखती है।

बिहार में जदयू और बीजेपी के बीच चल रही खिचातानी के बीच पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को हाजीपुर में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा कि हमे पार्टी नेतृत्व को यह बताने की जरूरत है कि 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी अकेले सरकार बनाने की ताकत रखती है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी सरकार अकेले बहुमत में नहीं आती तब तक स्थिति में बहुत सुधार की गुंजाइश नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमसे 2015 विधानसभा में जो ग़लतियां हुई उससे सबक लेने की जरूरत है।

तो वहीं वैसे तो ये बैठक पार्टी को मजबूती देने के लिए आयोजित की गई थी लेकिन वहां जब नेताओं को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी ही सरकार की बखिया उधेड़ दी। बैठक के दौरान नेताओं ने एक-एक कर प्रशासन के खिलाफ अपनी जमकर भड़ास निकाली। वहां मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारी सरकार होने के बावजूद प्रशासन पार्टी के नेताओं की बात नहीं सुनते बल्कि नियम कानून का हवाला देकर कार्रवाई करने से टाल देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *