न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जिलाधिकारी ने बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (BADP) योजना की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (BADP) योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने निदेश दिया कि पूर्व में ली गई थी यदि किसी कारण से स्टार्ट नहीं हुआ है उसके जगह उसी वित्तीय वर्ष के लिए ली नई योजना ली जाय। जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि 70 लाख की योजना ली जानी है।

जिलाधिकारी श्री शीर्षत ने 70 लाख की योजना स्पोर्ट्स एक्टिविटी से संबंधित उपकरण क्रय योजनाओं को शामिल करने का निदेश दिए। जिसमें 25 लाख के जिम की उपकरण खरीद योजना स्वीकृति दी गई।
उन्होंने खेल से संबंधित उपकरणों को खरीदने हेतु एक कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, जिला योजना पदाधिकारी, डायरेक्टर डीआरडीए रहेंगे।

उन्होंने जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कहा कि जितनी योजनाएं चल रही है योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए तथा इसकी उपयोगिता और यूसी विभाग को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजना है उनको अनुमति हेतु भेजी जाए। उन्होंने जिला योजना पदाधिकारी को निदेश दिये कि योजना को मानक के अनुरूप ससमय कराया जाय।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, डायरेक्टर डीआरडीए, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन 2, बॉर्डर पर स्थित अंचल के अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *