न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी नगर निगम में जल जमाव की समस्या को लेकर बैठक में जिलाधिकारी ने कहा- नगर निगम के महत्वपूर्ण कार्यों में ड्रेनेज, सीवरेज ट्रीटमेंट पर कार्य होना चाहिए

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आज नगर निगम के सभाकक्ष में माननीय माननीय, मंत्री गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग बिहार, नगर निगम के महापौर, सभी पार्षदों के साथ मोतिहारी नगर निगम में जल जमाव की समस्या को लेकर एक बैठक की गई।

जिलाधिकारी ने एक एक कर सभी वार्ड के सदस्यों से जलजमाव की समस्या को सुना तथा निदान हेतु आवश्यक विचार प्राप्त किए। नगर निगम के आयुक्त ने वार्ड वाइज जलजमाव की स्थिति के बारे में जिलाधिकारी को बताया गया।

जिलाधिकारी ने नगर निगम के आयुक्त को निर्देशित किया कि अनुमंडल पदाधिकारी, एवं अंचलाधिकारी के साथ मिलकर जल्द से जल्द मुख्य नालों के सफाई के लिए कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराया जाए।

यदि नाले पर अवैध निर्माण हुआ है तो उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। नालों की सफाई का कार्य जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश नगर निगम के आयुक्त को दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम के महत्वपूर्ण कार्यों में ड्रेनेज, सीवरेज ट्रीटमेंट पर कार्य होना चाहिए अतः इस पर जल्द से जल्द कार शुरू की जानी चाहिए ताकि मोतिहारी नगर जलजमाव मुक्त स्वच्छ बन सके।

उन्होंने कहा कि इसमें सभी वार्ड पार्षदों की अहम भूमिका है। इस बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी अपना प्रबंधन, नगर निगम के आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *